facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Godrej Consumer Products कर सकती है रेमंड के FMCG कारोबार का अधिग्रहण

Advertisement
Last Updated- April 27, 2023 | 4:52 PM IST
Godrej consumer products

निक उपभोग वाले उत्पाद (एफएमसीजी) क्षेत्र से जुड़ी कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) विविध कारोबार से जुड़े समूह रेमंड के एफएमसीजी कारोबार का अधिग्रहण करने जा रही है।

उद्योग जगत के सूत्रों ने गुरुवार को इस संभावित सौदे की जानकारी देते हुए कहा कि गोदरेज समूह की कंपनी जीसीपीएल को इस अधिग्रहण से अपना पोर्टफोलियो मजबूत करने में मदद मिलेगी और वह यौन स्वास्थ्य से जुड़े खंड में प्रवेश कर पाएगी।

रेमंड के एफएमसीजी कारोबार रेमंड कंज्यूमर केयर में पार्क एवेन्यू और कामसूत्र जैसे मशहूर ब्रांड शामिल हैं। हालांकि इस बारे में प्रतिक्रिया के लिए भेजे गए ईमेल का दोनों पक्षों में से किसी ने भी जवाब नहीं दिया। लेकिन सूत्रों ने कहा कि इस सौदे की घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है।

एफएमसीजी उद्योग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, रेमंड अपना एफएमसीजी कारोबार बेचने की कोशिश में पिछले कुछ वर्षों से लगी हुई थी।

इस सिलसिले में उसकी चर्चा गुड ग्लैम ग्रुप के साथ भी हुई थी लेकिन वह सौदा अंजाम तक नहीं पहुंच पाया था। वहीं गोदरेज समूह की फर्म जीसीपीएल अपना विस्तार करने की कोशिश में लगी हुई है। उसने बीब्लंट का भी अधिग्रहण किया है।

Advertisement
First Published - April 27, 2023 | 4:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement