facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Godrej Consumer Q2 Results: गोदरेज कंज्यूमर का 13.5% बढ़ा शुद्ध लाभ, घरेलू बाजार और इंडोनेशिया के कारोबार से आई तेजी

Advertisement

Godrej Consumer के तहत गुड नाइट, सिंथोल, एचआईटी जैसे ब्रांड आते हैं। जीसीपीएल की कुल आमदनी सितंबर तिमाही में 2.3 प्रतिशत बढ़कर 3,752.32 करोड़ रुपये हो गई है।

Last Updated- October 24, 2024 | 6:41 PM IST
Godrej Consumer

रोजमर्रा के घरेलू उत्पाद बनाने वाली (FMCG) कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 13.52 प्रतिशत बढ़कर 491.31 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। घरेलू बाजार और इंडोनेशिया से कारोबार बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 432.77 करोड़ रुपये रहा था।

जीसीपीएल ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उत्पाद बिक्री से कंपनी की आमदनी समीक्षाधीन तिमाही (Q2FY25) में 2.2 प्रतिशत बढ़कर 3,647.11 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,568.36 करोड़ रुपये थी। सितंबर तिमाही में जीसीपीएल का कुल खर्च मामूली बढ़कर 3,039.88 करोड़ रुपये रहा है।

जीसीपीएल के तहत गुड नाइट, सिंथोल, एचआईटी जैसे ब्रांड आते हैं। जीसीपीएल की कुल आमदनी सितंबर तिमाही में 2.3 प्रतिशत बढ़कर 3,752.32 करोड़ रुपये हो गई है। घरेलू बाजार से जीसीपीएल की आमदनी 6.1 प्रतिशत बढ़कर 2,300.65 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,168.21 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुधीर सीतापति ने कहा, “तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और भारत में उपभोक्ता मांग में कमी के बावजूद जीसीपीएल के लिए तिमाही स्थिर रही है। हमारे एकल आधार पर कारोबार में मात्रा और मूल्य, दोनों में सात प्रतिशत की वृद्धि हुई है।”

Advertisement
First Published - October 24, 2024 | 6:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement