facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Godrej Industries Q1 results: कंपनी का नेट प्रॉफिट 81 प्रतिशत बढ़कर 322.49 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement

Godrej Industries Q1 results: आमदनी बढ़ने से कंपनी का मुनाफा भी बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 178.06 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

Last Updated- August 13, 2024 | 7:16 PM IST
Godrej Consumer

Godrej Industries Q1 results: कारोबारी समूह गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 81 प्रतिशत बढ़कर 322.49 करोड़ रुपये हो गया। आमदनी बढ़ने से कंपनी का मुनाफा भी बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 178.06 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 5,259.41 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 4,893.40 करोड़ रुपये थी।

गोदरेज इंडस्ट्रीज की मौजूदगी रसायन, संपदा प्रबंधन (रियल एस्टेट), वित्त और निवेश क्षेत्र में है। अपनी अनुषंगी कंपनियों, संयुक्त उद्यमों और सहयोगी कंपनियों के कारोबारी प्रदर्शन के बारे में गोदरेज इंडस्ट्रीज ने कहा कि गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) की एकीकृत बिक्री इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 3,311 करोड़ रुपये की रही।

Also read: Nykaa Q1 results: 152 फीसदी बढ़ा नायका का मुनाफा, ब्यूटी सेगमेंट से मिला दम

गोदरेज प्रॉपर्टीज की कुल आय इस अप्रैल-जून में बढ़कर 1,638 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,315 करोड़ रुपये थी। गोदरेज एग्रोवेट की कुल आय समीक्षाधीन अवधि में घटकर 2,360 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 2,522 करोड़ रुपये थी। रसायन कारोबार का राजस्व 726 करोड़ रुपये से बढ़कर 732 करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement
First Published - August 13, 2024 | 7:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement