facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बीते वित्त वर्ष में नई परियोजनाओं के लिए 18 जमीन के टुकड़े जोड़े

Advertisement
Last Updated- April 16, 2023 | 5:35 PM IST
Godrej properties

घरों की बढ़ती मांग के बीच रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने नई परियोजनाओं के विकास के लिए पिछले वित्त वर्ष (2022-23) में 18 भूखंड जोड़े हैं। कंपनी को इन परियोजनाओं से 32,000 करोड़ रुपये का बिक्री राजस्व मिलने की उम्मीद है।

गोदरेज समूह की रियल एस्टेट इकाई गोदरेज प्रॉपर्टीज ने भविष्य के लिए संकेत देते हुए कहा था कि वह 15,000 करोड़ रुपये की बिक्री संभावना वाले जमीन के टुकड़े जोड़ेगी। हालांकि, अब कंपनी ने अपने अनुमान से लगभग दोगुना जमीन जोड़ ली है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज भविष्य की परियोजनाएं तैयार करने और अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए भूमि का सीधे अधिग्रहण करने के अलावा भूस्वामियों के साथ संयुक्त विकास समझौते (JDA) भी करती है।

यह भी पढ़ें : PM जीवन ज्योति बीमा योजना और PM सुरक्षा बीमा योजना के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने रखा बिक्री लक्ष्य

कंपनी ने हाल ही में शेयर बाजार को 2022-23 के लिए अपने परिचालन का आंकड़ा भेजा है। कंपनी ने बताया कि उसने वित्त वर्ष 2022-23 में 18 नए भूखंड जोड़े, जिनमें बिक्री योग्य क्षेत्रफल 2.9 करोड़ वर्गफुट है और इसका कुल बुकिंग मूल्य लगभग 32,000 करोड़ रुपये है। कंपनी ने मार्च, 2023 तिमाही में 5,750 करोड़ रुपये के अनुमानित बिक्री बुकिंग मूल्य के साथ पांच नई परियोजनाएं जोड़ीं।

Advertisement
First Published - April 16, 2023 | 5:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement