facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Godrej Properties को चालू वित्त वर्ष में 20,000 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद

Advertisement

कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में 15,000 करोड़ रुपये का नया कारोबार करने का लक्ष्य पहले ही हासिल कर लिया है

Last Updated- March 06, 2024 | 12:11 PM IST
Godrej Properties

रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने घरों की बढ़ती मांग के बीच चालू वित्त वर्ष में अब तक कई भूखंडों का अधिग्रहण किया है जिनसे करीब 20,000 करोड़ रुपये का राजस्व पैदा होने की संभावना है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी गौरव पांडेय ने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में 15,000 करोड़ रुपये का नया कारोबार करने का लक्ष्य पहले ही हासिल कर लिया है और नए भूखंडों की खरीद एवं जमीन मालिकों के साझेदारियां इसी का हिस्सा हैं।

पांडेय ने कहा, “हमने चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में 8,425 करोड़ रुपये की नई परियोजनाएं शुरू की हैं। चौथी तिमाही में भी कंपनी हैदराबाद एवं नोएडा में दो भूखंड खरीद चुकी है और बेंगलुरु में एक साझेदारी की है।” उन्होंने कहा कि इन तीनों जमीन सौदों से कंपनी करीब 11,500 करोड़ रुपये का कुल राजस्व सृजित करने में सफल रहेगी।

इस तरह चालू वित्त वर्ष में कारोबार राजस्व 20,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। पिछले वित्त वर्ष में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने 32,000 करोड़ रुपये की राजस्व क्षमता वाली जमीनों का अधिग्रहण किया था।

Advertisement
First Published - March 6, 2024 | 12:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement