facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने की रिकॉर्ड बिक्री बुकिंग, मिगसन लखनऊ में करेगी 426 करोड़ का निवेश

Advertisement

गोदरेज प्रॉपर्टीज की बिक्री बुकिंग पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में 84 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 22,500 करोड़ रुपये रही।

Last Updated- April 09, 2024 | 11:20 PM IST
Godrej Properties

रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज की बिक्री बुकिंग पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में 84 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 22,500 करोड़ रुपये रही। आवासीय संपत्तियों की मजबूत मांग बिक्री वृद्धि की प्रमुख वजह रही। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बेंगलूरु की प्रेस्टीज समूह की बिक्री बुकिंग के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। प्रेस्टीज समूह ने पिछले वित्त वर्ष में 21,040 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग होने की सोमवार को जानकारी दी थी।

मैक्रोटेक डेवलपर्स ने वित्त वर्ष 2023-24 में 14,520 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की है। डीएलएफ ने अभी तक अपने आंकड़ों की घोषणा नहीं की है। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही और पूरे 2023-24 में क्रमशः अपनी अब तक की सबसे अच्छी तिमाही और वार्षिक बिक्री दर्ज की है। वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज की बिक्री बुकिंग सालाना आधार पर दोगुनी होकर 9,500 करोड़ रुपये से अधिक रही।

मिगसन लखनऊ में करेगी 426 करोड़ का निवेश

जमीन-जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनी मिगसन ग्रुप लखनऊ में रियल एस्टेट परियोजना के विकास पर 426 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने कहा कि वह शहर में मेदांता से जमीन खरीदने के बाद मिगसन लखनऊ सेंट्रल परियोजना शुरू करेगी। इसके तहत खुदरा क्षेत्र और स्टूडियो अपार्टमेंट विकसित किए जाएंगे। परियोजना को रेरा (रियल एस्टेट नियामकीय प्राधिकरण) से मंजूरी मिल गई है।

Advertisement
First Published - April 9, 2024 | 11:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement