facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Godrej Properties Q2 Results: दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 22% बढ़कर 66.80 करोड़ रुपये

Advertisement

गोदरेज प्रॉपर्टीज का पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 54.96 करोड़ रुपये था।

Last Updated- November 02, 2023 | 3:13 PM IST
Godrej properties
File Photo: Godrej Properies Q2 Results

रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 66.80 करोड़ रुपये रहा है। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की बिक्री बुकिंग दोगुना से अधिक होकर 5,034 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 54.96 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर अवधि में उसकी कुल आय बढ़कर 605.11 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 369.20 करोड़ रुपये थी।

इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बिक्री बुकिंग दोगुना होकर 5,034 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 2,409 करोड़ रुपये से अधिक रही थी।

यह भी पढ़ें : Cognizant Q3 results: कॉग्निजेंट का मुनाफा 19.8 फीसदी गिरा, 2023 के लिए रेवेन्यू गाइडेंस में भी कटौती

गोदरेज प्रॉपर्टीज के कार्यकारी चेयरपर्सन पिरोजशा गोदरेज ने कहा, ‘‘ भारत में आवासीय रियल एस्टेट क्षेत्र पिछले दो वर्षों में बहुत मजबूत तथा जुझारू रहा है। हमारा मानना है कि रियल एस्टेट क्षेत्र अगले कुछ वर्षों में मजबूत होता रहेगा।’’ गोदरेज समूह की रियल एस्टेट इकाई गोदरेज प्रॉपर्टीज देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से है। ।

Advertisement
First Published - November 2, 2023 | 3:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement