facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Godrej Properties Q4 Results : चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट 58 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 4:58 PM IST
Godrej properties

गोदरेज प्रॉपर्टीज का बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च, 2023) का शुद्ध लाभ 58 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 412.14 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। जनवरी-मार्च, 2022 की तिमाही में कंपनी ने 260.47 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने बताया कि चौथी तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 1,838.82 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,522.57 करोड़ रुपये रही थी।

पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का शुद्ध लाभ 2021-22 के 352.37 करोड़ रुपये से बढ़कर 571.39 करोड़ रुपये हो गई। वहीं कंपनी की कुल आय 2021-22 के 2,585.69 करोड़ रुपये से बढ़कर बीते वित्त वर्ष में 3,039 करोड़ रुपये हो गई।

आवासीय संपत्तियों की मजबूत मांग के कारण गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बिक्री बुकिंग बीते वित्त वर्ष में 56 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 12,232 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी की बिक्री बुकिंग 7,861 करोड़ रुपये रही थी।

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 4:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement