facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Godrej Properties की बिक्री बुकिंग बीते वित्त वर्ष में 12,232 करोड़ रुपये के ऑल टाइम हाई पर

Advertisement
Last Updated- April 10, 2023 | 12:20 PM IST
Godrej properties

गोदरेज प्रॉपर्टीज की बिक्री बुकिंग बीते वित्त वर्ष 2022-23 में 56 प्रतिशत बढ़कर 12,232 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। आवासीय संपत्तियों की मांग बढ़ने से कंपनी की बिक्री में उछाल आया है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने कहा कि कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष में अपने सबसे अधिक बिक्री बुकिंग दर्ज की है। चौथी तिमाही में कंपनी की बिक्री बुकिंग 4,051 करोड़ रुपये रही।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी की बिक्री बुकिंग 7,861 करोड़ रुपये रही थी। इस बारे में संपर्क करने पर गोदरेज प्रॉपर्टीज के कार्यकारी चेयरमैन पिरोजशा गोदरेज ने कहा, ‘‘बीते वित्त वर्ष में कंपनी के अच्छे प्रदर्शन की वजह यह है कि हमारे पास देशभर में परियोजनाओं का मजबूत पोर्टफोलियो है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहली बार ऐसा हुआ है जबकि हमने अपने चारों प्रमुख बाजारों…मुंबई, एनसीआर, बेंगलुरु और पुणे में दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की है।’’ गोदरेज ने कहा कि पिछले साल कंपनी की कुल बिक्री में आवास खंड की हिस्सेदारी 99 प्रतिशत रही।

Advertisement
First Published - April 10, 2023 | 11:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement