facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Godrej Properties चालू वित्त वर्ष में 15,000 करोड़ रुपये के बिक्री राजस्व वाले भूखंड खरीदेगी

Advertisement
Last Updated- May 14, 2023 | 10:51 PM IST
34% of Delhi-NCR homes listed for sale currently are priced over Rs 10 cr luxury housing sales surge

रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) घरों की मजबूत मांग का लाभ उठाते हुए चालू वित्त वर्ष में कई जमीन के टुकड़े खरीदेगी। कंपनी को इन भूखंडों पर तैयार परियोजनाओं से लगभग 15,000 करोड़ रुपये का बिक्री राजस्व मिलने की उम्मीद है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज पिछले वित्त वर्ष में भी जमीन के टुकड़े खरीदने में बहुत सक्रिय रही और उसने 32,000 करोड़ रुपये के बिक्री लक्ष्य के साथ 18 नए भूखंड खरीदे थे। गोदरेज के कार्यकारी चेयरमैन पिरोजशा गोदरेज ने बातचीत में कहा कि कंपनी भविष्य की परियोजनाओं के लिए भूखंड खरीदना जारी रखेगी लेकिन वह अब इसकी गति कम करेगी।

चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लक्ष्य के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि फिलहाल 15,000 करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी हालांकि लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेगी। नए कारोबार विकास के लिए छोटा लक्ष्य तय करने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘पिछला वर्ष अभूतपूर्व रहा। जरूरी नहीं कि हम हर वर्ष इतना बड़ा लक्ष्य रखें।’

Also Read: Godrej Properties Q4 Results : चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट 58 फीसदी बढ़ा

उन्होंने कहा, ‘हम भी प्रति वर्ष 30,000 करोड़ रुपये की नई परियोजनाएं नहीं जोड़ना चाहते। एक वर्ष में 14,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए हमें 30,000 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं को लाने की जरूरत नहीं है।’ गोदरेज ने कहा कि खरीद और भागीदारी के लिए प्रमुख शहरों के कई भूखंड मालिकों से बात चल रही है।

Advertisement
First Published - May 14, 2023 | 4:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement