facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

गो फर्स्ट के विमान फिर भरेंगे उड़ान, DGCA अगले हफ्ते करेगा तैयारियों का स्पेशल ऑडिट

Advertisement

गो फर्स्ट की उड़ानों का ऑपरेशन तीन मई से ही बंद चल रहा है

Last Updated- June 30, 2023 | 5:38 PM IST
Go First

विमानन क्षेत्र का नियामक DGCA ऑपरेशन बंद कर चुकी एयरलाइन गो फर्स्ट की उड़ानें बहाल करने की तैयारियों के आकलन के लिए उसके दिल्ली और मुंबई स्थित इकाइयों का चार से छह जुलाई तक विशेष ऑडिट करेगा।

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही एयरलाइन के समाधान पेशेवर की तरफ से 28 जून को पेश पुनरुद्धार योजना पर गौर करने के बाद नियामक ने इसकी तैयारियों का विशेष ऑडिट करने का फैसला किया है। इस सिलसिले में DGCA की टीम गो फर्स्ट की दिल्ली एवं मुंबई स्थित इकाइयों का जायजा लेकर उड़ानें दोबारा शुरू करने से जुड़ी तैयारियों का सत्यापन करेगी।

अधिकारी ने कहा, ‘यह ऑडिट चार जुलाई से छह जुलाई तक चलेगा। इस दौरान सुरक्षा से जुड़े पहलुओं और हवाई ऑपरेशन प्रमाणपत्र के लिए जरूरी प्रावधानों को पूरा करने पर गौर किया जाएगा।’

Also read: हाईकोर्ट ने खारिज की ट्विटर की दलील, लगाया 50 लाख का जुर्माना, समझें पूरा विवाद

गो फर्स्ट की उड़ानों का ऑपरेशन तीन मई से ही बंद चल रहा है। इस बीच एयरलाइन ने छह जुलाई तक उड़ानें बंद रखने की घोषणा की है। इस दौरान एयरलाइन ने वित्तीय समस्याओं का हवाला देते हुए दिवाला समाधान प्रक्रिया शुरू करने की अर्जी भी लगाई जिस पर उसे राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) से मंजूरी भी मिल चुकी है।

Advertisement
First Published - June 30, 2023 | 5:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement