facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GoFirst संकट ने विमान पट्टे पर देने वाली कंपनियों की चिंता बढ़ाई

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 10:08 PM IST
Air traffic to grow 20% in FY24 as Indian carriers add 132 aircraft: Report

गो फर्स्ट संकट ने एयरलाइन को विमान पट्टे पर देने वाले पट्टेदारों की चिंता बढ़ा दी है। ये पट्टेदार इस एयरलाइन को दिवालिया घो​षित किए जाने से अपने किराये पर दिए गए विमानों को पाने की को​शिश कर रहे हैं। विमान पट्टे पर देने वाली अमेरिका की कम से कम दो कंपनियों ने गो फर्स्ट को पट्टे पर दिए गए तीन एयरबस ए320 के संबंध में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के समक्ष आवेदन किया है।

ये कंपनियां लीज सौदे समाप्त करने के लिए नोटिस भी भेज रही हैं, क्योंकि एयरलाइन को भुगतान करने में संघर्ष करना पड़ा है। मंगलवार को गो फर्स्ट ने राष्ट्रीय कंपनी वि​धि पंचाट (एनसीएलटी) में आईबीसी की धारा 10 के तहत आवेदन किया। इस आवेदन पर गुरुवार को सुनवाई होगी। मंजूरी मिलने पर इस संबंध में रियायत दी जाएगी।

विमानन मामलों की जानकारी रखने वाली कंपनी आरएनसी लीगल के मैनेजिंग पार्टनर रवि नाथ ने कहा, ‘पट्टेदारों की मुख्य चिंता बकाया हासिल करने से पहले अपने विमान प्राप्त करना है। वे इन विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं कि क्या इस संबंध में किसी तरह की रोक लगाई जाएगी।’ एक विमानन कंसल्टेंट का मानना है, ‘स्वै​च्छिक तौर पर दिवालियापन के लिए आवेदन करने वाली एयरलाइन को लीज समझौतों में चूक के तौर पर देखा जाता है और इसकी वजह से लीज को समाप्त कर दिया जाता है।’

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement