facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गो फर्स्ट के पायलटों को मिलनी चाहिए कंपनी छोड़ने की इजाजत: फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स

Advertisement
Last Updated- May 15, 2023 | 9:40 PM IST
Go First flights to remain cancelled till May 30, full refund to be issued

वित्तीय संकट का सामना कर रही गो फर्स्ट के पायलटों को बिना किसी व्यवधान के नौकरी छोड़ने की इजाजत मिलनी चाहिए। फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने रखे अपने पक्ष में ये बातें कही है।

पायलटों के निकाय ने मंत्री को पत्र लिखकर गो फर्स्ट के पायलटों की मदद के लिए हस्तक्षेप की मांग की है, जो विमानन कंपनी छोड़ने में अवरोध का सामना कर रहे हैं। निकाय ने सरकार से अनुरोध किया है कि ऐसे पायलटों को सहारा देने के लिए वह आदेश जारी करे।

पायलटों के निकाय ने कहा, वैसी विमानन कंपनी छोड़ने में पायलटों के सामने कोई अवरोध नहीं होना चाहिए, जो वित्तीय रूप से कमजोर हो और पायलटों की वित्तीय देनदारी पूरा करने में सक्षम न हो। जो भी पायलटों को वेतन देने की स्थिति में न हो उसे तत्काल सभी प्रभावित पायलटों को (जो इस्तीफा दे रहे हों) जाने देना चाहिए और वह भी कोई कदम उठाए बिना।

जहां भी नोटिस की अवधि लागू हो, नियोक्ता निश्चित तौर पर वेतन किसी एस्क्रो खाते में जमा कर लें या पोस्ट डेटेड चेक जारी करें ताकि वेतन भुगतान में किसी तरह का डिफॉल्ट न होना सुनिश्चित हो।

Advertisement
First Published - May 15, 2023 | 9:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement