facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Gogoro ने देशभर में बैटरी स्वैपिंग केंद्र स्थापित करने के लिए HPCL से किया करार

Advertisement

बयान के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी HPCL की देशभर में लगभग 21,000 खुदरा दुकानें हैं।

Last Updated- November 06, 2023 | 1:15 PM IST
HPCL
Representative Image

बैटरी अदला-बदली (स्वैपिंग) करने वाली कंपनी गोगोरो (Gogoro) ने आगामी वर्षों में देशभर में बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ प्रारंभिक समझौता किया है।

गोगोरो अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज नैस्डैक पर सूचीबद्ध है। गोगोरो ने एक बयान में कहा कि इस समझौते के अंतर्गत गोगोरो पूरे देश में एचपीसीएल की खुदरा दुकानों पर बैटरी स्वैपिंग केंद्र स्थापित करते हुए इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए एक व्यापक बैटरी स्वैपिंग बुनियादी ढांचा विकसित करेगा। बयान के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी एचपीसीएल की देशभर में लगभग 21,000 खुदरा दुकानें हैं।

यह भी पढ़ें : स्मार्ट मीटर लगाने को राज्यों से मिली रफ्तार, 15 करोड़ मीटरों के लिए चल रही बोली प्रक्रिया

गोगोरो के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) होरैस ल्यूक ने कहा, “हम आने वाले वर्षों में पूरे देश में अपनी खुदरा दुकानों पर हजारों गोगोरो बैटरी स्वैपिंग केंद्र शुरू करने के लिए एचपीसीएल के साथ साझेदारी की घोषणा कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि भारत अपने शहरी दोपहिया परिवहन तंत्र में बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक वाहन स्वीकार्यता के प्रारंभिक चरण में है। यह तेजी से स्पष्ट हो रहा है कि बैटरी स्वैपिंग व्यापक स्वीकार्यता के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए इसके बुनियादी ढांचे का निर्माण महत्वपूर्ण है।

Advertisement
First Published - November 6, 2023 | 1:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement