facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बड़े पैमाने पर layoff के बीच अच्छी खबर, Tesla में शुरू होगी हायरिंग, Elon Musk ने किया ऐलान

Advertisement
Last Updated- May 16, 2023 | 11:03 AM IST
Elon Musk

टेस्ला में नौकरी का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर! Tesla Inc के मालिक इलॉन मस्क (Elon Musk) जल्द ही कंपनी में हायरिंग शुरू करने वाले हैं। इलॉन मस्क ने इस बात की सूचना अपने स्टाफ को दी है।

मस्क ने कहा है कि टेस्ला तब तक कोई नया काम नहीं कर सकती, जब तक वह व्यक्तिगत रूप से लोगों की नियुक्ति की मंजूरी नहीं देते।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने नई हायरिंग करने की बात कही है। Elon Musk ने कंपनी के अधिकारियों से कहा है कि वे उन्हें वीकली बेसिस पर काम पर कर्मचारियों के रखने की एक लिस्ट भेजें। इसके साथ ही मस्क ने यह भी कहा कि नियुक्ति की लिस्ट बनाने से पहले यह भी सोचे कि किस पोस्ट के लिए अपॉइंटमेंट करना सबसे ज्यादा अनिवार्य है। उसके बाद ही फैसला लें।

बता दें कि सोमवार को ही एलन मस्क ने टेस्ला के सभी अधिकारियों को ईमेल लिखा है, जिसमें उन्होने ये साफ कह दिया है कि नई नियुक्तियों की मंजूरी वह खुद ही देंगे, उनसे अप्रूवल लिए बिना नए स्टाफ की हायरिंग नहीं होगी।

पिछले साल टेस्ला, ट्विटर और स्पेस एक्स में जमकर छंटनी हुई थी। इसके अलावा, बीते महीने टेस्ला इंक ने अपनी पहली तिमाही के नतीजे जारी किए थे। पिछले साल की तुलना में नेट इनकम में 20 फीसदी की कमी आई है। जिसके कारण Tesla Inc के शेयरों में 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

इसके अलावा, Elon Musk ने ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा देकर नए सीईओ की नियुक्ति भी की है। पिछले हफ्ते ही लिंडा याकरिनो ने ट्विटर की कमान संभाल ली है। जिसके बाद Elon Musk ने कहा कि लिंडा के अपॉइंटमेंट के बाद वह अब टेस्ला पर अच्छे से ध्यान दे सकेंगे।

Advertisement
First Published - May 16, 2023 | 11:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement