facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group के लिए अच्छी खबर! अदाणी पोर्ट का कार्गो वॉल्यूम अगस्त में 17 फीसदी बढ़ा

Advertisement

कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में बताया कि इसी अवधि के दौरान उसने कार्गो वाली 1776 ट्रेनों को भी संभाला, जिसमें 1532 कंटेनर ट्रेनें शामिल हैं।

Last Updated- September 04, 2023 | 12:34 PM IST
Adani Ports orders eight harbor tugs from Cochin Shipyard, deal value Rs 450 crore अदाणी पोर्ट्स ने कोचीन शिपयार्ड को आठ हार्बर टग का ऑर्डर दिया, सौदा की रकम 450 करोड़ रुपये

अदाणी ग्रुप (Adani Group) के लिए एक अच्छी खबर आई है। मुंद्रा पोर्ट (Mundra port) का संचालन करने वाली समूह की कंपनी अदाणी पोर्ट (Adani Ports) ने अगस्त 2023 में अब तक के किसी माह में सबसे ज्यादा कार्गो वॉल्यूम को संभाला है।

कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में बताया कि इस अवधि के दौरान उसने कार्गो वाली 1776 ट्रेनों को भी संभाला, जिसमें 1532 कंटेनर ट्रेनें शामिल हैं।

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) ने फाइलिंग में कहा, “हमारे प्रमुख बंदरगाह मुंद्रा ने 1.53 करोड़ मेट्रिक टन की अपनी अब तक की उच्चतम मासिक कार्गो मात्रा दर्ज की है। बंदरगाह ने 1776 ट्रेनों की अब तक की सबसे अधिक संख्या को भी संभाला, जिसमें 1532 कंटेनर ट्रेनें शामिल हैं।”

कंपनी ने कहा कि यह एकमात्र बड़ी उपलब्धि नहीं है जिसे मुंद्रा पोर्ट ने इस वर्ष अब तक संभाले गए वॉल्यूम के मामले में हासिल किया है।

Also Read: Paytm News: फाउंडर और CEO विजय शेखर शर्मा बने पेटीएम के सबसे बड़े शेयरहोल्डर और एकलौते SBO

इस साल जुलाई में मुंद्रा बंदरगाह ने 5,300 से ज्यादा बीस-फुट वाले कंटेनर (TEU) को संभाला। इसके साथ, बंदरगाह पर हैंडलिंग लगभग 4,900 टीईयू के पूर्व-चक्रवात बिपरजॉय स्तर को पार कर गई। चक्रवात ने बंदरगाह परिचालन को बाधित कर दिया था और लगभग छह दिनों के लिए परिचालन में रुकावट आई थी।

कंटेनर हैंडलिंग में Q1FY24 के दौरान सालाना आधार पर 4.4 प्रतिशत की वृद्धि: Adani Ports

चक्रवात बिपरजॉय के कारण हुई परेशानी के बावजूद मुंद्रा बंदरगाह ने कंटेनर हैंडलिंग में Q1FY24 के दौरान सालाना आधार पर 4.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। वहीं, एक नया बर्थ टी3 चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में चालू हो जाएगा जिसकी क्षमता 8 लाख TEU होगी।

इस साल मई में अदाणी समूह की अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) ने वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक के सबसे अधिक 12.05 करोड़ मेट्रिक टन रेल कार्गो को संभाला था, जो पिछले सबसे ज्यादा स्तर 9.86 करोड़ मेट्रिक टन को पार कर गया।

Also Read: iPhone 15 Launch: दुनिया के साथ इस बार भारतीय भी कर सकेंगे iPhone 15 को अनबॉक्स, Apple कर रही बड़ी तैयारी

बता दें कि APSEZ मुंद्रा बंदरगाह का संचालन करती है। मुंद्रा भारत में सबसे बड़ा कंटेनर हैंडलिंग बंदरगाह है। इसने वित्त वर्ष 2022-23 में 66 लाख से अधिक टीईयू को संभाला है, जिससे यह देश के उत्तर और मध्य भागों के लिए एक महत्वपूर्ण बंदरगाह बन गया है।

इसके अलावा कंटेनर और तरल पदार्थ और गैस कार्गो की मात्रा में वृद्धि के कारण APSEZ की कार्गो वॉल्यूम सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 3.42 करोड़ मेट्रिक टन हो गई।

Advertisement
First Published - September 4, 2023 | 11:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement