facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नए साल में OLA के लिए खुशखबरी, PLI स्कीम में सब्सिडी पाने वाली पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी बनी Ola Electric

Advertisement

देश के भारी उद्योग मंत्रालय (MHI) ने सर्टिफाई किया है कि ओला इलेक्ट्रिक PLI योजना के तहत सब्सिडी प्राप्त करने के लिए पात्र है।

Last Updated- December 31, 2023 | 9:40 AM IST
Ola Electric share price dips below issue price; tanks 52% from record high Ola Electric के स्टॉक इश्यू प्राइस से नीचे गिरे, शेयर रिकॉर्ड हाई से 52% लुढ़का

Ola Electric के लिए नए साल में सेलिब्रेट करने के लिए दो बड़े कारण मिल गए हैं। एक तो बहुचर्चित ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ, वहीं दूसरी बड़ी खबर है कि ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) देश में प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के लिए मंजूरी पाने वाली पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी बन गई है।

बता दें, देश के भारी उद्योग मंत्रालय (MHI) ने सर्टिफाई किया है कि ओला इलेक्ट्रिक PLI योजना के तहत सब्सिडी प्राप्त करने के लिए पात्र है। बता दें, यह खबर हम मनीकंट्रोल के हवाले से दे रहे हैं। मनी कंट्रोल ने अपनी एक रिपोर्ट में मामले की जानकारी रखने वाले सोर्सेज के हवाले से ये जानकारी साझा की है।

‘सोर्सेज के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक को सर्टिफिकेशन 27 दिसंबर को दिया गया। पूरी प्रक्रिया में 4 महीने लग गए। PLI स्कीम के लिए आवेदन करने वालों में हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस मोटर कंपनी और बजाज ऑटो जैसे कई अन्य नाम शामिल हैं।’

OLA electric का IPO

OLA इलेक्ट्रिक के संस्थापक भवीश अग्रवाल ई-वाहन निर्माता कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के तहत निजी क्षमता में (उनके पास 1.36 अरब शेयर हैं) में से 3.48 फीसदी शेयर बेचने की तैयारी में हैं।

IPO के 440 पृष्ठों के विवरण (डीआरएचपी) के विश्लेषण के अनुसार अग्रवाल फर्म के IPO से पहले सॉफ्टबैंक के निवेश वाली इस फर्म में तकरीबन 4.74 करोड़ शेयर बेचेंगे।

बिक्री की पेशकश (ओएफएस) वाले शेयरों में करीब आधी हिस्सेदारी इनकी रहेगी। IPO से पहले कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 36.94 फीसदी है। यह पहली बार है कि अग्रवाल किसी कंपनी का IPO ला रहे हैं। उद्योग सूत्रों के मुताबिक कंपनी साल 2024 की शुरुआत तक सात से आठ अरब डॉलर के मूल्यांकन का लक्ष्य तय करके चल रही है।

कंपनी ने 22 दिसंबर को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास अपना डीआरएचपी दाखिल किया है। इसमें 5,500 करोड़ तक के इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम और 10 रुपये के अंकित मूल्य पर 9.5 करोड़ से अधिक के इक्विटी शेयर हैं।

बिक्री करने वाले अन्य शेयरधारकों में इंडस ट्रस्ट, अल्फा वेव वेंचर्स, अल्पाइन अपॉर्चुनिटी फंड, डीआइजी इन्वेस्टमेंट, इंटरनेट फंड-3 (टाइगर ग्लोबल), मैकरिची इन्वेस्टमेंट्स, मैट्रिक्स पार्टनर्स, सॉफ्टबैंक विजन फंड और टेकने प्राइवेट वेंचर्स शामिल हैं।

सॉफ्टबैंक 2.38 करोड़ इक्विटी शेयर बेच रही है। यह फर्म कुल मिलाकर 1,100 करोड़ रुपये के नकद मूल्य पर इक्विटी शेयरों के प्री-IPO प्लेसमेंट पर विचार कर सकती है। अगर ऐसा किया जाता है, तो नये निर्गम का आकार उस राशि से कम हो जाएगा।

 

 

Advertisement
First Published - December 31, 2023 | 9:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement