facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गुड न्यूज! IndiGo ने फ्यूल सरचार्ज हटाने का किया ऐलान, कम हो सकती है टिकट प्राइस

Advertisement

विमान ईंधन के दामों में गिरावट के बाद उठाया कदम, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

Last Updated- January 04, 2024 | 9:45 PM IST
IndiGO
Representative Image

देश में हवाई यात्रा के किराए में गिरावट आने वाली है। पिछले तीन महीने के दौरान विमानन ईंधन (एटीएफ) के दामों में लगातार गिरावट के बाद इंडिगो ने गुरुवार को ईंधन शुल्क हटा दिया है।

कंपनी ने 5 अक्टूबर को दूरी के आधार पर 1,000 रुपये तक का ईंधन शुल्क लगाया था। इंडिगो ने कहा ‘विमानन ईंधन की कीमतों में वृद्धि के बाद अक्टूबर 2023 में ईंधन शुल्क लागू किया गया था। एटीएफ की कीमतों में हालिया कमी के बाद इंडिगो शुल्क वापस ले रही है।’

अक्टूबर के बाद से विमान ईंधन के दामों में कमी आई है। 1 अक्टूबर को दिल्ली में विमान ईंधन के दाम प्रति किलोलीटर 1.182 लाख रुपये थे। 1 जनवरी तक दाम कम होकर प्रति किलोलीटर 1.012 लाख रुपये रह गए हैं।

विमानन कंपनी ने कहा कि चूंकि एटीएफ के दामों में उतार-चढ़ाव रहता है, इसलिए हम दामों या बाजार के हालात में किसी भी बदलाव के हिसाब से किराए और उसके घटकों को समायोजित करते रहेंगे।

Also read: PSUs ने सरकारी तिजोरी में टारगेट से 12,000 करोड़ रुपये ज्यादा डाले

विमानन कंपनी ने 4 जनवरी से बुक किए गए सभी टिकटों पर ईंधन शुल्क हटा दिया है। अगर 4 जनवरी से पहले टिकट बुक किया गया था तो शुल्क रहेगा और ऐसे टिकट धारकों को कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा। भारतीय विमानन कंपनियों के मामले में ईंधन की लागत उनका सबसे बड़ा खर्च होती है।

इसमें उनके कुल राजस्व का लगभग 45 प्रतिशत खर्च होता है। इंडिगो ने 500 किलो​मीटर तक की उड़ान के लिए 300 रुपये और 501 से 1,000 किलोमीटर तक की उड़ान के लिए 400 रुपये का ईंधन शुल्क लगाया था। उड़ान की सभी श्रेणियों पर इस तरह की श्रेणीबद्ध वृद्धि लागू की गई थी।

Advertisement
First Published - January 4, 2024 | 12:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement