facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Goodricke को इस वित्त वर्ष में मुनाफे में लौटने की उम्मीद

Advertisement

कंपनी को इस साल चाय उत्पादन में लगभग 3.2 करोड़ किलोग्राम की वृद्धि की उम्मीद है

Last Updated- October 11, 2023 | 12:08 PM IST
goodricke

ब्रिटेन स्थित कैमेलिया पीएलसी का एक हिस्सा चाय कंपनी Goodricke Group Ltd. इस वित्तीय वर्ष में मुनाफे में लौटने की उम्मीद कर रही है। दार्जिलिंग में कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अतुल अस्थाना ने कहा कि कंपनी को इस साल चाय उत्पादन में लगभग 3.2 करोड़ किलोग्राम की वृद्धि की उम्मीद है, जिसमें उसकी तीन अनुषंगी कंपनियों का उत्पादन भी शामिल है। हालांकि चालू वित्त वर्ष में ‘‘चाय की कम कीमतों’’ के कारण राजस्व में गिरावट की आशंका चिंता का विषय बनी है।

अस्थाना ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘ गुडरिक और उसकी अनुषंगी कंपनियां मिलकर सालाना करीब तीन करोड़ किलोग्राम का उत्पादन करती हैं। इस वर्ष स्थिर वृद्धि होगी क्योंकि उत्पादन 3.2 करोड़ किलोग्राम होने की उम्मीद है। पूरे समूह का राजस्व पिछले साल करीब 1,200 करोड़ रुपये था, लेकिन चालू वित्त वर्ष में कीमतों में कम होने के कारण कारोबार में गिरावट देखी जा सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले साल की तुलना में इस साल औसत सीटीसी कीमत करीब 25 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुई है और पारंपरिक कीमतें 100 रुपये प्रति किलोग्राम कम हो गई हैं। ’’ कंपनी की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, गुडरिक ग्रुप लिमिटेड ने 2022-23 में 1.891 मिलियन करोड़ किलोग्राम की कुल फसल का उत्पादन किया, जबकि उससे पिछले वित्त वर्ष में 1.855 करोड़ किलोग्राम का उत्पादन किया गया था।

यह भी पढ़ें : LIC: कम रेट पर टैक्स चुकाने के लिए इंश्योरेंस कंपनी को मिला 37000 रुपये का GST नोटिस

Goodricke Group ने वित्त वर्ष 2022-23 में अपने घाटे को पिछले वर्ष के 5.2 करोड़ रुपये के घाटे से कम करके 32 लाख रुपये कर दिया था, इस वर्ष उसे मुनाफे में लौटने की उम्मीद है।

अस्थाना ने कहा, ‘‘ हम उम्मीद कर रहे हैं कि कंपनी इस वित्त वर्ष में मुनाफे में लौट आएगी।’’ निर्यात पर उन्होंने कहा कि गुडरिक का विदेशी निर्यात लगभग 50 से 60 लाख किलोग्राम है जो इस साल भी उतना ही रहेगा क्योंकि दुनिया भर में तेल की कीमतों में अस्थिरता और भू-राजनीतिक तनाव के कारण ‘‘वैश्विक बाजार में मंदी है।’’

Advertisement
First Published - October 11, 2023 | 12:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement