facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

अडाणी पोर्ट्स के बंदरगाहों पर अक्टूबर में माल की आवाजाही 48 प्रतिशत बढ़ी

Advertisement

उद्योगपति गौतम अडाणी (Gautam Adani) की कंपनी ने अक्टूबर में करीब 3.7 करोड़ टन माल की आवाजाही का प्रबंधन किया।

Last Updated- November 03, 2023 | 5:45 PM IST
Adani Ports orders eight harbor tugs from Cochin Shipyard, deal value Rs 450 crore अदाणी पोर्ट्स ने कोचीन शिपयार्ड को आठ हार्बर टग का ऑर्डर दिया, सौदा की रकम 450 करोड़ रुपये

अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) के संचालित बंदरगाहों पर अक्टूबर में माल की आवाजाही 48 प्रतिशत बढ़ी।

उद्योगपति गौतम अडाणी (Gautam Adani) की कंपनी ने अक्टूबर में करीब 3.7 करोड़ टन माल की आवाजाही का प्रबंधन किया। यह पिछले साल की तुलना में 48 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने कहा, ‘‘ एपीएसईजेड ने अक्टूबर में मासिक आधार पर सबसे अधिक 3.7 करोड़ टन माल की आवाजाही का प्रबंध किया। भारत में इसके बंदरगाहों ने करीब 3.6 करोड़ टन योगदान दिया।’’

बयान में कहा गया, ‘‘ कंपनी के इतिहास में पहली बार भारत में बंदरगाहों के हमारे खंड में माल की आवाजाही 3.5 करोड़ टन के आंकड़े को पार कर 3.6 करोड़ टन तक पहुंच गई है। यह सालाना आधार पर 43 प्रतिशत अधिक है। ’’

एपीएसईजेड के अनुसार, इजराइल में इसके हाइफा बंदरगाह ने अक्टूबर में 11 लाख टन से अधिक माल की आवाजाही का प्रबंधन किया। यह पिछले छह महीनों की औसत दर से बेहतर है।

एपीएसईजेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं पूर्णकालिक निदेशक करण अडाणी ने कहा कि उच्च परिचालन क्षमता, ग्राहकों के लिए उनकी जरूरत के अनुसार मुकम्मल सेवा के साथ एकीकृत व्यापार मॉडल पर ध्यान केंद्रित किया गया। माल की आवाजाही में सुधार इन तीन-आयामी व्यापार रणनीति की सफलता का प्रमाण है।

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 5:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement