facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Google-CCI टकराव : उद्योग की राय जुदा

Advertisement
Last Updated- January 03, 2023 | 10:50 PM IST
Google

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) आदेश के ​खिलाफ गूगल (Google) की ​शिकायत पर राष्ट्रीय कंपनी वि​धि अपील पंचाट (एनसीएलएटी) द्वारा बुधवार को सुनवाई होगी। लेकिन सुनवाई से पहले ही उद्योग की कई कंपनियों ने सीसीआई द्वारा सुनाए गए आदेश के ​खिलाफ एनसीएलएटी का दरवाजा खटखटाया है।

खबरों से पता चला है कि हैंडसेट निर्माण कंपनी माइक्रोमैक्स और जैना प्राइवेट लिमिटेड ने गूगल के समर्थन में समान सीसीआईआदेश के ​खिलाफ एनसीएलएटी में ​शिकायत दर्ज कराई है। विश्लेषकों का कहना है कि यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या एनसीएलएटी जुर्माने पर रोक लगाएगा या नहीं, और गूगल से कुल रा​शि का 10 प्रतिशत चुकाने को कहेगा या नहीं।

विश्लेषकों का कहना है कि गूगल को सीसीआई द्वारा निर्धारित मानकों पर अमल करना होगा। उदाहरण के लिए, एंड्रॉयड फोन पर गूगल ऐप की प्री-इंस्टॉलेशन की अनुमति नहीं दी जा सकती है। मौजूदा मामला एंड्रॉयड मोबाइल डिवाइस तंत्र में अनुचित प्रणालियों का इस्तेमाल करने के लिए गूगल के ​खिलाफ अक्टूबर में सीसीआई के आदेश से जुड़ा हुआ है। सीसीआई ने गूगल पर 1,337.6 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था और तय समय-सीमा में अपने व्यावसायिक तरीके में बदलाव लाने का निर्देश दिया था।

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card में पता अपडेट कराना हुआ आसान, हेड ऑफ फैमली की सहमति ही अब काफी

गूगल के मुख्य कार्या​धिकारी सुंदर पिचाई ने अपनी ताजा भारत यात्रा के दौरान मीडिया से कहा था कि वह निर्णय के कुछ पहलुओं को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि इससे उपयोगकर्ताओं की निजता और सुरक्षा को नुकसान पहुंच सकता है।

Advertisement
First Published - January 3, 2023 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement