facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Google Cloud ने CERT-In के साथ की डील, सरकारी अधिकारियों को साइबर सुरक्षा की देगा ट्रेनिंग

Advertisement

CERT-In मंत्रालय साइबर सुरक्षा संबंधी खतरों, हैकिंग और साइबर संबंधी अन्य मुद्दों को देखता है।

Last Updated- September 07, 2023 | 2:26 PM IST
cyber security

गूगल क्लाउड (Google Cloud) ने 1,000 सरकारी अधिकारियों को प्रशिक्षण देने और प्रशिक्षुओं को एक लाख साइबर सुरक्षा प्रमाणपत्र छात्रवृत्ति देने के लिए सरकार की कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया इकाई सीईआरटी-इन (CERT-In) के साथ करार किया है। वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

सर्ट-इन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) का अंग है। यह मंत्रालय साइबर सुरक्षा संबंधी खतरों, हैकिंग और साइबर संबंधी अन्य मुद्दों को देखता है।

यह भी पढ़ें : भारत अपार संभावनाओं के साथ प्राथमिकता वाला बाजार: Meta India Head

अमेरिकी कंपनी ने बयान में कहा, “सरकारी अधिकारियों की ‘साइबर शक्ति’ को साइबर रक्षा सर्वोत्तम प्रक्रियाओं में प्रशिक्षित किया जाएगा।

इसमें जेनरेटिव एआई (कृत्रिम मेधा) का उपयोग और गूगल क्लाउड और मैंडिएंट विशेषज्ञों के नेतृत्व में साइबर सुरक्षा एआई हैकथॉन आयोजित करना शामिल है।”

सर्ट-इन के महानिदेशक संजय बहल ने कहा, “साइबर सुरक्षा हमारे डिजिटल भविष्य की आधारशिला है और जेनरेटिव एआई की शक्ति का उपयोग इस निरंतर विकसित परिदृश्य में आगे रहने में मदद करेगा।”

यह भी पढ़ें : G20 Summit: डिजिटल इंडिया का दिखेगा दमखम, खास ऐप से मिलेगी जी20 से जुड़ी सारी अपडेट्स

Advertisement
First Published - September 7, 2023 | 2:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement