facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पैसा बचाने के लिए कर्मचारियों को निकालने वाली Google ने बढ़ाई CEO सुंदर पिचाई की सैलरी, कर्मचारी नाराज

Advertisement
Last Updated- May 04, 2023 | 4:48 PM IST
Google CEO Sundar Pichai

दुनिया में आर्थिक मंदी की ख़बरों के बीच कई छोटी-बड़ी कंपनियों ने बड़े पैमाने पर अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। ऐसा करने वाली कंपनियों की लिस्ट में Google भी शामिल है।

गूगल ने कुछ समय पहले ही कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की थी। तब गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई ने कहा था कि यह बुरा समय है और उन्हें ऐसा करते हुए बुरा लग रहा है। हालांकि, Google ने अब अपने CEO सुंदर पिचाई की सैलरी में इजाफा किया है।

मीडिया में छपी ख़बरों के मुताबिक़, इस हफ्ते गूगल कंपनी की मीटिंग में सीईओ सुंदर पिचाई को ट्रैवल, एंटरटेनमेंट बजट में कटौती और संभावित छंटनी से संबंधित एम्प्लॉई के कड़े सवालों का सामना करना पड़ा।

गूगल के कर्मचारी बड़े पैमाने पर छंटनी करने के बीच CEO की सैलरी बढ़ाए जाने पर भी ख़ासा नाराज नजर आ रहे हैं। पिछले साल गूगल की सीईओ की सैलरी बढ़कर 22.6 करोड़ डॉलर कर दी गई थी। पिचाई के इस सैलरी पैकेज में करीब 21.8 करोड़ डॉलर के स्टॉक शामिल हैं, जो उन्हें हर तीन साल में अवार्ड के तौर पर मिलते हैं।

गूगल ने कुछ समय पहले ही निकाले थे 12 हजार कर्मचारी

रिपोर्ट के मुताबिक, पिचाई की सैलरी में कटौती नहीं करने के लिए कंपनी के दूसरे एम्प्लॉई ने आपत्ति जताई थी, जबकि कंपनी कॉस्ट कटिंग के चलते 12,000 लोगों को नौकरी से निकाल चुकी है। साथ ही कंपनी के खर्चों को कंट्रोल में करने के लिए एम्प्लॉई को मिलने वाले भत्ते और सुविधाओं में भी कटौती की गई है।

Advertisement
First Published - May 4, 2023 | 2:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement