facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Google India का पिछले वित्त वर्ष में नेट प्रॉफिट 6% बढ़कर 1,425 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement

गूगल इंडिया की पिछले वित्त वर्ष में कुल आमदनी 7,097.5 करोड़ रुपये रही। इसमें चालू परिचालन से राजस्व 5,921.1 करोड़ रुपये और बंद परिचालन से 1,176.4 करोड़ रुपये रहा है।

Last Updated- November 01, 2024 | 8:09 PM IST
Google Lawsuit on Gemini AI user Privacy case

प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल इंडिया का वित्त वर्ष 2023-24 में शुद्ध लाभ छह प्रतिशत बढ़कर 1,424.9 करोड़ रुपये हो गया जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में इसने 1,342.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनियों के बारे में सूचनाएं मुहैया कराने वाली वेबसाइट टॉफलर ने शुक्रवार को एक दस्तावेज साझा कर यह जानकारी दी।

इसके मुताबिक, गूगल इंडिया की पिछले वित्त वर्ष में कुल आमदनी 7,097.5 करोड़ रुपये रही। इसमें चालू परिचालन से राजस्व 5,921.1 करोड़ रुपये और बंद परिचालन से 1,176.4 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2020-21 में गूगल इंडिया ने कंपनी के आईटी व्यवसाय उपक्रम को गूगल आईटी सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ अलग करने के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में एक आवेदन दायर किया था।

Also read: Canara Bank वाला कंसोर्टियम MMOPL में 1,226 करोड़ रुपये का बेचेगा लोन, मंगाई बोलियां 

गूगल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, “वित्त वर्ष 2023-2024 के दौरान, व्यवस्था की योजना को एनसीएलटी द्वारा 25 मई, 2023 के आदेश के तहत मंजूरी दी गई और वित्तीय विवरणों में योजना को 30 जून 2023 से प्रभावी किया गया।” व्यवस्था की योजना के अनुमोदन के बाद गूगल इंडिया के आईटी व्यवसाय उपक्रमों को एक अप्रैल, 2021 से गूगल आईटी सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को हस्तांतरित कर दिया गया।

Advertisement
First Published - November 1, 2024 | 8:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement