facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘Bournvita को ‘health drinks’ की केटेगरी से हटाएं’…सरकार ने ई-कॉमर्स वेबसाइटों से कहा

Advertisement

बता दें कि पतंजलि और सुप्रीम कोर्ट के बीच भ्रामक विज्ञापन को लेकर मामले के चर्चाओं में आने के बाद मंत्रालय की तरफ से यह कदम उठाया गया है।

Last Updated- April 13, 2024 | 5:20 PM IST
Bournvita

कॉमर्स और उद्योग मंत्रालय ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से बॉर्नविटा (Bournvita) समेत सभी ड्रिंक्स एंड बेवरेजेस पदार्थों को ‘हेल्थ ड्रिंक्स’ की श्रेणी से हटाने के लिए कहा है।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने कहा कि “एफएसएस एक्ट 2006, एफएसएसएआई और मोंडेलेज़ इंडिया के नियमों और रेगुलेशंस के तहत कोई ‘हेल्थ ड्रिंक्स’ परिभाषित नहीं है”।

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रालय द्वारा 10 अप्रैल को जारी किए गए बयान में कहा गया की “एनसीपीसीआर, बाल अधिकार संरक्षण आयोग (सीपीसीआर) अधिनियम, 2005 की धारा (3) के तहत अपनी जांच के बाद यह निष्कर्ष निकाला है कि एफएसएसएएल और मोंडेलेज इंडिया फूड प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत एफएसएस अधिनियम 2006, नियमों और विनियमों के तहत कोई ‘हेल्थ ड्रिंक’ परिभाषित नहीं है।

मंत्रालय की नोटिफिकेशन में आगे कहा गया है कि “सभी ई-कॉमर्स कंपनियों/पोर्टलों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी साइटों/प्लेटफॉर्मों से बोर्नविटा सहित ड्रिंक/बेवरेजेस पदार्थों को ‘हेल्थ ड्रिंक’ की श्रेणी से हटा दें।”

इस महीने की शुरुआत में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों को उनकी वेबसाइटों पर बेचे जाने वाले प्रोडक्ट्स को सही केटेगरी में रखने का निर्देश दिया था

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी निकाय ने इन कंपनियों को डेयरी, अनाज या माल्ट-आधारित पेय पदार्थों को ‘हेल्थ ड्रंकस’ या ‘एनर्जी ड्रिंक्स’ श्रेणियों के तहत नहीं डालने का निर्देश दिया है।

बता दें कि पतंजलि और सुप्रीम कोर्ट के बीच भ्रामक विज्ञापन को लेकर मामले के चर्चाओं में आने के बाद मंत्रालय की तरफ से यह कदम उठाया गया है।

Advertisement
First Published - April 13, 2024 | 5:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement