facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार ने कई कदम उठाए अब उद्योग करे पहल: भार्गव

Advertisement

भार्गव ने कहा कि तेजी से बढ़ने और विश्वस्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने के लिए भारतीय उद्योग को खुद को देखना होगा।

Last Updated- September 10, 2023 | 10:06 PM IST
R C Bhargava, chairman, Maruti Suzuki

सरकार ने पिछले नौ साल के दौरान वाहन क्षेत्र के समक्ष आ रहे मसलों को हल करने के लिए कई कदम उठाए हैं और अब उद्योग की जिम्मेदारी है कि वह उसी के अनुरूप पहल करे। देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया (एमएसआई) के चेयरमैन आर सी भार्गव ने यह बात कही है।

भार्गव ने कहा कि तेजी से बढ़ने और विश्वस्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने के लिए भारतीय उद्योग को खुद को देखना होगा। उसे यह देखना होगा कि कुल दक्षता, उत्पादकता और लागत नियंत्रण में सुधार के लिए और क्या किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘पिछले नौ-10 वर्षों में सरकार जो कर रही है, उससे भारतीय उद्योग के लिए बड़ा अवसर पैदा हुआ है। ऐसे में अतीत में उद्योग के रास्ते में आने वाली कई समस्याओं का समाधान किया गया है।’

हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है। उनसे पूछा गया था कि भारत की जी-20 की अध्यक्षता की वजह से जो अवसर मिला है, उसका लाभ उठाने के लिए उद्योग को क्या करना चाहिए। भार्गव ने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारतीय उद्योग को अब यह स्वीकार करने की जरूरत है कि वह तेजी से आने नहीं बढ़ने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी नहीं बनने के लिए हमेशा सरकार को दोष नहीं दे सकता। भारतीय उद्योग को भी खुद पर गौर करना होगा और देखना होगा कि वह अपनी कुल दक्षता, उत्पादकता और लागत नियंत्रण में सुधार के लिए वह क्या कर सकता है।’

उन्होंने कहा कि सरकार क्या कर सकती है, उसकी एक सीमा है। उन्होंने कहा, ‘भारतीय उद्योग को सरकार ने जो किया है उसके अनुरूप कदम उठाने की जरूरत है, क्योंकि हम सिर्फ सरकार के भरोसे आगे नहीं बढ़ सकते। सरकार कितना कर सकती है। वह हमारे कारखाने नहीं चला सकती।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने हाल में कई पहल की हैं। इनमें कारोबार सुगमता को आगे बढ़ाना, ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा, उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना और कॉरपोरेट कर की दर में कटौती जैसे कदम शामिल हैं।

Advertisement
First Published - September 10, 2023 | 10:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement