facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार अगले फाइनैंशियल ईयर में FPO के जरिये LIC में हिस्सेदारी बेचने पर कर रही विचार

Advertisement

सरकार ने मई, 2022 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के माध्यम से 902-949 रुपये प्रति शेयर के मूल्य दायरे में कंपनी में 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेची थी

Last Updated- February 02, 2026 | 8:24 PM IST
LIC Q4 Results

LIC FPO: सरकार अगले वित्त वर्ष में अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (FPO) के माध्यम से बीमा सेक्टर की दिग्गज कंपनी LIC में अपनी हिस्सेदारी और घटाने पर विचार कर रही है। वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू ने सोमवार को यह जानकारी दी। वर्तमान में, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में सरकार की 96.5 फीसदी हिस्सेदारी है।

सरकार ने मई, 2022 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के माध्यम से 902-949 रुपये प्रति शेयर के मूल्य दायरे में कंपनी में 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेची थी। इस शेयर बिक्री से सरकार को करीब 21,000 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। नागराजू ने संवाददाताओं से कहा, “LIC के सार्वजनिक निर्गम को धीरे-धीरे लाना होगा।

Also Read: FPIs ने भारतीय बाजार से जनवरी में निकाले ₹36,000 करोड़, STT बढ़ोतरी से आगे भी दबाव की आशंका

LIC में हिस्सेदारी घटाने की तैयारी

हमने दीपम (निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग) से LIC में सरकार की हिस्सेदारी कम करने की संभावनाओं को देखने के लिए कहा है।” उन्होंने कहा, “यदि सभी मंजूरियां मिल जाती हैं और बाजार की स्थिति अनुकूल रहती है, तो अगले वित्त वर्ष में LIC का FPO आ सकता है।”

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के नियमों के अनुसार, सरकार को मई, 2027 तक इस सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी में 10 फीसदी सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्यता को पूरा करने के लिए अपनी 6.5 फीसदी हिस्सेदारी और बेचनी होगी। हिस्सेदारी बिक्री की मात्रा, कीमत और समय के बारे में उचित समय पर निर्णय लिया जाएगा।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - February 2, 2026 | 8:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement