facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार ने EY इंडिया में कामकाजी माहौल के आरोपों की जांच शुरू की

Advertisement

पुणे में EY ग्लोबल की सदस्य कंपनी SR बटलिबोई की ऑडिट टीम का हिस्सा रहीं अन्ना की जुलाई में मृत्यु हो गई थी।

Last Updated- September 19, 2024 | 4:44 PM IST
EY

सरकार ने गुरुवार को बताया कि उसने EY इंडिया में वर्कप्लेस पर शोषण और असुरक्षित माहौल के आरोपों की गहनता से जांच शुरू कर दी है। ये आरोप अन्ना सेबेस्टियन पेराइल की मां अनीता ऑगस्टीन ने लगाए हैं।

पुणे में EY ग्लोबल की सदस्य कंपनी SR बटलिबोई की ऑडिट टीम का हिस्सा रहीं अन्ना की जुलाई में मृत्यु हो गई। उनकी मां, अनीता ऑगस्टीन, ने EY इंडिया के चेयरमैन राजीव मेमानी को एक पत्र लिखकर कंपनी में “कठिन और अत्यधिक काम” को उनकी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने गुरुवार को X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “अन्ना सेबेस्टियन पेराइल के दुखद निधन से बहुत दुखी हूं। असुरक्षित और शोषणकारी कामकाजी माहौल के आरोपों की जांच जारी है। हम न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और श्रम मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर इस शिकायत की जांच शुरू कर दी है।”

उन्होंने यह टिप्पणी पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर के एक पोस्ट के जवाब में की, जिसमें उन्होंने पेराइल से जुड़ी एक समाचार रिपोर्ट साझा की थी और इस मौत को “कई स्तरों पर परेशान करने वाला” बताया था। चंद्रशेखर ने लिखा, “मैं भारत सरकार से अनुरोध करता हूं कि @mansukhmandviya @ShobhaBJP इस असुरक्षित और शोषणकारी कामकाजी माहौल के आरोपों की जांच करें, जो एक होनहार युवती, अन्ना सेबेस्टियन पेराइल की जान लेने का कारण बना।”

अनीता ऑगस्टीन ने अपने पत्र में लिखा, “अन्ना इतनी थकी होती थी कि वह बिना कपड़े बदले ही बिस्तर पर गिर पड़ती थी और फिर उसे और रिपोर्ट्स के लिए मैसेज आते थे। वह बहुत मेहनत कर रही थी ताकि डेडलाइन्स पूरी हो सकें।” यह लेटर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

EY इंडिया ने एक बयान में कहा कि अन्ना की मौत कंपनी के लिए “बहुत बड़ा नुकसान” है। कंपनी ने कहा, “उनका उभरता हुआ करियर इस दुखद घटना से अचानक समाप्त हो गया, जो हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है।”

कंपनी ने आगे कहा, “हम जानते हैं कि इस नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती, लेकिन हमने हमेशा की तरह परिवार को हर संभव सहायता दी है और आगे भी देते रहेंगे।”

Advertisement
First Published - September 19, 2024 | 4:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement