facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार ने ‘X’, YouTube और टेलीग्राम को भेजा नोटिस, जानिए पूरा मामला

Advertisement

इसमें उन्हें भारतीय इंटरनेट पर अपने मंच से बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM) हटाने की चेतावनी दी गई है।

Last Updated- October 06, 2023 | 7:37 PM IST
Remove child sexual abuse material: Centre warns X, YouTube, Telegram

सरकार ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ (पूर्व में ट्विटर), यूट्यूब (YouTube) और टेलीग्राम (Telegram) को भारत में अपने मंच से बाल यौन शोषण सामग्री (child sexual abuse material) हटाने के लिए नोटिस जारी किया है।

सोशल मीडिया कंपनियां तेजी से कार्य नहीं करती तो इन कंपनियों पर चलेगा मुकदमा

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि यदि सोशल मीडिया कंपनियां तेजी से कार्य नहीं करती हैं, तो सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 79 के तहत उनके ‘बचाव’ को वापस ले लिया जाएगा, जिसका अर्थ है कि इन मंचों पर सीधे लागू होने वाले कानून एवं नियमों के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है, भले ही सामग्री उनके द्वारा अपलोड नहीं की गई हो।

Also read: भारत में असेंबल किए गए iPhone ज्यादा महंगे, लेकिन ग्राहकों पर बोझ नहीं डालेगी Apple

बाल यौन शोषण सामग्री हटाने के लिए IT मंत्रालय ने भेजा नोटिस

बयान में कहा गया है, ‘‘इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोशल मीडिया कंपनियों एक्स, यूट्यूब और टेलीग्राम को नोटिस जारी किया है। इसमें उन्हें भारतीय इंटरनेट पर अपने मंच से बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM) हटाने की चेतावनी दी गई है।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘इन मंचों को दिए गए नोटिस उनके मंच पर किसी भी CSAM शीघ्र हटाने या उन तक पहुंच को अक्षम करने के महत्व पर जोर देते हैं।’’

Advertisement
First Published - October 6, 2023 | 7:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement