facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार बेचने जा रही सेंट्रल बैंक में हिस्सेदारी, निवेशकों के लिए खुला बड़ा मौका

Advertisement

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के OFS से सरकार को मिल सकते हैं 2,455 करोड़ रुपये

Last Updated- May 22, 2026 | 9:38 AM IST
Central Bank of India Stake Sale

Central Bank of India Stake Sale: सरकार अब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपनी हिस्सेदारी कम करने जा रही है। इसके लिए सरकार ऑफर फॉर सेल यानी OFS का रास्ता अपना रही है। विनिवेश सचिव अरुणीश चावला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। सरकार बैंक में कुल 8 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेच सकती है। शुरुआत में 4 प्रतिशत हिस्सेदारी बाजार में उतारी जाएगी, जबकि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त 4 प्रतिशत हिस्सेदारी ग्रीन शू ऑप्शन के जरिए बेची जा सकती है।

निवेशकों के लिए कब खुलेगा Central Bank of India का OFS?

यह OFS शुक्रवार से खुलेगा। पहले दिन सिर्फ बड़े और संस्थागत निवेशक इसमें बोली लगा सकेंगे। इसके बाद सोमवार को खुदरा निवेशकों यानी आम निवेशकों को शेयर खरीदने का मौका मिलेगा। आमतौर पर OFS के जरिए सरकार अपनी हिस्सेदारी बाजार में बेचती है ताकि सरकारी कंपनियों में पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़ सके।

सरकार को कितनी रकम मिल सकती है?

फिलहाल सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सरकार की हिस्सेदारी 89.27 प्रतिशत है। अगर पूरा 8 प्रतिशत हिस्सा बिक जाता है तो सरकार को करीब 2,455 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। यह अनुमान गुरुवार को शेयर के बंद भाव के आधार पर लगाया गया है।

यह पढ़ें: ‘IDBI Bank का विनिवेश नहीं होगा रद्द’, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान से शेयरों में आई तेजी

सरकार लगातार घटा रही हिस्सेदारी

सरकार पिछले कुछ समय से सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों और बैंकों में अपनी हिस्सेदारी धीरे-धीरे कम कर रही है। इसका मकसद बाजार में ज्यादा पब्लिक हिस्सेदारी बढ़ाना और विनिवेश से पैसा जुटाना है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में OFS को भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Advertisement
First Published - May 22, 2026 | 9:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement