facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शिपिंग कॉरपोरेशन के निजीकरण के लिए मई में बोलियां आमंत्रित करेगी सरकार

Advertisement
Last Updated- April 11, 2023 | 7:23 PM IST
America bans 35 shipping companies, 2 Indian companies also affected अमेरिका का 35 शिपिंग कंपनियों पर प्रतिबंध, 2 भारतीय कंपनियां पर भी गिरी गाज़

सरकार की शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SCI) के निजीकरण के लिए अगले महीने वित्तीय बोलियां आमंत्रित करने की योजना है। दो सरकारी अधिकारियों ने बताया कि कई वर्षों के विलंब के बाद सरकार इस राज्य संचालित कंपनी को बेचना चाहती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 2019 में राज्य संचालित कंपनियों के निजीकरण की योजना की घोषणा की थी। इसके तहत SCI में हिस्सेदारी बेचने की भी घोषणा की गई थी। इस हिस्सेदारी को बेचने में नियामकीय कारकों से विलंब हुआ था। एससीआई के पास कई कैरियर और कच्चे तेल के टैंकर हैं और यह उनका संचालन करती है। इसमें सरकार को 63.75% हिस्सेदारी बेचने से पहले गैर प्रमुख संपत्तियों को अलग करना था लेकिन अलग की गई इकाई को कोष स्थानांतरण के कारण हिस्सेदारी बेचना लटक गया था।

SCI को नियामकीय मंजूरियां फरवरी के अंत में मिली थीं और SCI से बीते महीने गैर प्रमुख संपत्तियां अलग हुई थीं। इन दो में से एक अधिकारी ने बताया कि अलग की गई इकाई एससीआई लैंड एसेट लिमिटेड नाम दिया गया है और इसे 23 अप्रैल से पहले सूचीबद्ध किया जाएगा। सरकार की योजना इस कार्य को शीघ्र आगे बढ़ाने की है। अब सरकार का ध्येय एससीआई के लिए वित्तीय बोलियां आमंत्रित करना है।

अधिकारीगण अपने नामों का खुलासा नहीं करना चाहते हैं क्योंकि यह योजना सार्वजनिक नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि भारत के कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में एक पैनल 14 अप्रैल को अंतिम फैसला करेगा। अधिकारी ने बताया कि यह पैनल कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में सरकार की 31 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए बोलियां आमंत्रित करने पर विचार करेगा। यह हिस्सेदारी बेचने का मामला 2020 से लंबित है। इस संदर्भ में वित्त मंत्रालय ने ईमेल पर तुरंत कोई जवाब नहीं दिया।

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 7:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement