facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Vodafone Idea को $800 मिलियन का निवेश! GQG और SBI म्यूचुअल फंड ने बढ़ाये हाथ

वोडाफोन आइडिया को 5G नेटवर्क रोल आउट और कर्ज चुकाने में मदद करेगा निवेश

Last Updated- April 12, 2024 | 5:08 PM IST
कंपनी का शुद्ध घाटा बढ़कर 7,675 करोड़ रुपये हो गया, Arpu 146 रुपये पर, Vodafone Idea Q4 results: Company's net loss widens to Rs 7,675 crore, Arpu at Rs 146

निवेश फर्म GQG पार्टनर्स और भारतीय स्टेट बैंक म्यूचुअल फंड मिलकर भारतीय दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया की 2.16 अरब डॉलर की शेयर ऑफरिंग में 800 मिलियन डॉलर तक निवेश करने की योजना बना रहे हैं। यह जानकारी मामले से जुड़े दो सूत्रों ने दी।

500 मिलियन डॉलर के निवेश की योजना बना रही GQG

सूत्रों के मुताबिक, GQG, जिसका नेतृत्व भारत में जन्मे राजीव जैन करते हैं, लगभग 500 मिलियन डॉलर (लगभग 3,900 करोड़ रुपये) का निवेश करने की योजना बना रहा है। एसबीआई म्यूचुअल फंड 200 मिलियन डॉलर से 300 मिलियन डॉलर (लगभग 1,560 करोड़ रुपये से 2,340 करोड़ रुपये) के बीच निवेश करने पर विचार कर रहा है।

खबर आने के बाद, वोडाफोन आइडिया के शेयर दिन के शुरुआती नुकसान को कम करते हुए लगभग 12.95 रुपये पर बंद हुए।

कर्ज में डूबी हुई वोडाफोन आइडिया 2018 में बनाई गई थी। इस दौरान वोडाफोन ग्रुप ने आइडिया सेल्युलर के साथ विलय कर दिया था। वोडाफोन की इस कंपनी में 25% से अधिक हिस्सेदारी है। यह भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, लेकिन रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ने पिछले कुछ सालों में इसकी बाजार हिस्सेदारी छीन ली है।

Also Read: Vodafone Idea को $800 मिलियन का निवेश! GQG और SBI म्यूचुअल फंड ने बढ़ाये हाथ

भारत सरकार इस कंपनी की सबसे बड़ी शेयरधारक है, जिसके पास 30% से अधिक हिस्सेदारी है। कंपनी ने 2022 में सरकार के बकाया पैसे को कंपनी के शेयरों में बदल दिया था। वोडाफोन आइडिया 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक नए शेयर बेचने की योजना बना रही है।

GQG और एसबीआई म्यूचुअल फंड वोडाफोन आइडिया में निवेश करने पर विचार कर रहे हैं। यह निवेश संस्थागत कोटा के तहत किया जाएगा, जो भारत की सबसे बड़ी सेकंडरी ऑफरिंग होगी। हालांकि, उनके निवेश का अंतिम निर्णय अभी नहीं लिया गया है। निवेश बैंक जेफरीज, एक्सिस कैपिटल और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स इस शेयर बिक्री का मैनेजमेंट कर रहे हैं।

वोडाफोन आइडिया का कहना है कि वह इस पैसे का उपयोग अपने 4जी नेटवर्क का विस्तार करने, 5जी नेटवर्क स्थापित करने और करों और बकाया का भुगतान करने के लिए करेगा।

राजीव जैन का गिरती शेयर वाली कंपनियों में निवेश का इतिहास रहा है

GQG के राजीव जैन का इतिहास है कि वे गिरती शेयर कीमतों वाली कंपनियों में निवेश करते हैं और उनसे मुनाफा कमाते हैं। पिछले साल, उन्होंने अदाणी समूह में अरबों का दांव लगाया था, जब समूह के शेयर शॉर्ट-सेलर के आरोप के बाद आधे हो गए थे।

बहरहाल, अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर जीक्यूजी के निवेश के बाद से दोगुने से अधिक हो गए हैं। जीक्यूजी 100 बिलियन डॉलर से अधिक की वैश्विक संपत्ति और 20 बिलियन डॉलर से अधिक की भारतीय संपत्ति को मैनेज करता है।

जैन ने हाल के सालों में भारत की आर्थिक संभावनाओं पर पॉजिटिव कॉमेंट किया है। वोडाफोन आइडिया के बोर्ड ने फरवरी में इक्युटी और डेट के जरिए 5.4 बिलियन डॉलर जुटाने की योजना को मंजूरी दी थी। यह पैसा कंपनी को कर्ज चुकाने, अपने नेटवर्क का विस्तार करने और प्रतिस्पर्धा में बने रहने में मदद करेगा। वोडाफोन आइडिया के शेयर इस साल 22% गिर गए हैं, जबकि बाजार में 3% की वृद्धि हुई है। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

First Published - April 12, 2024 | 5:08 PM IST

संबंधित पोस्ट