facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ग्रैन्यूल्स इंडिया को नई दवा के लिए अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में मंजूरी की उम्मीद

Advertisement

अमेरिकी नियामक ने गगिल्लापुर संयंत्र का हाल में निरीक्षण किया था और इसके बाद उसे ऑफिशियल ऐक्शन इंडिकेटेड (ओएआई) श्रेणी में रखा।

Last Updated- December 29, 2024 | 10:30 PM IST
Drug

अमेरिका केंद्रित हैदराबाद की दवा कंपनी ग्रैन्यूल्स इंडिया को उम्मीद है कि हैदराबाद के गगिल्लापुर संयंत्र में बनने वाली उसकी नई दवा के आवेदन को अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के आसपास मंजूरी मिल सकती है। यह संयंत्र अमेरिकी औषधि नियामक (यूएसएफडीए) की जांच निगरानी में है।

अमेरिकी नियामक ने गगिल्लापुर संयंत्र का हाल में निरीक्षण किया था और इसके बाद उसे ऑफिशियल ऐक्शन इंडिकेटेड (ओएआई) श्रेणी में रखा। ओएआई का मतलब है कि यूएसएफडीए के बताए मसलों को दूर करने के उपायों में कमी है।

कंपनी ने यूएसएफडीए की राय के बाद संभावित जोखिम का फिर से आकलन करने के लिए सितंबर में गगिल्लापुर संयंत्र में उत्पादन रोक दिया था। अक्टूबर में धीरे-धीरे उत्पादन चरणों में शुरू किया गया था। ओएआई के साथ ग्रैन्यूल्स ने मंजूरीशुदा उत्पादों की आपूर्ति जारी रखी है।

बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में ग्रैन्यूल्स इंडिया की कार्यकारी निदेशक प्रियंका चिगुरुपति ने कहा कि संक्षिप्त नए दवा आवेदन (एएनडीए) को चालू वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही (वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही) अथवा अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही (वित्त वर्ष 2026) तक मंजूरी मिल सकती है।

आंतरिक तौर पर हम सबकुछ सामान्य होने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘फिर से होने वाले निरीक्षण के साथ हमारा मानना है कि अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एएनडीए को मंजूरी मिल जानी चाहिए।’

 

Advertisement
First Published - December 29, 2024 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement