facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Grasim Q4 results: चौथी तिमाही में मुनाफा 15.5% बढ़कर 2,721.8 करोड़ रुपये, राजस्व 12.7% बढ़ा

Advertisement

Grasim Industries ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में परिचालन आय 12.74 प्रतिशत बढ़कर 37,727.13 करोड़ रुपये हो गई।

Last Updated- May 23, 2024 | 12:00 PM IST
Aditya Birla group_Grasim
Grasim Industries Q4 Results

आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Grasim Industries Ltd) का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 15.54 प्रतिशत बढ़कर 2,721.81 करोड़ रुपये हो गया। सीमेंट और वित्तीय सेवा व्यवसाय का मजबूत प्रदर्शन इसकी प्रमुख वजह रही। कंपनी का पिछले साल इसी अवधि में शुद्ध मुनाफा 2,355.67 करोड़ रुपये था।

ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में परिचालन आय 12.74 प्रतिशत बढ़कर 37,727.13 करोड़ रुपये हो गई। यह वित्त वर्ष 2022-23 में 33,462.14 करोड़ रुपये थी।

ग्रासिम इंडस्ट्रीज के एक बयान में कहा गया कि एकीकृत राजस्व ‘‘ अपने सर्वाधिक स्तर पर’’ है। समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का शुद्ध लाभ 10.4 प्रतिशत घटकर 9,925.65 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, परिचालन आय 11.35 प्रतिशत बढ़कर 1,30,978.48 करोड़ रुपये हो गई।

इस बीच, ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को अलग से दी एक सूचना में बताया कि निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए दो रुपये अंकित मूल्य के प्रति शेयर पर 10 रुपये के लाभांश की सिफारिश की है।

Advertisement
First Published - May 23, 2024 | 12:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement