facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Grasim का राजस्व 17 प्रतिशत बढ़कर 28,638 करोड़ रुपये हुआ

Advertisement
Last Updated- February 14, 2023 | 11:23 PM IST
Rupee

Aditya Birla group की Grasim Industries ने आज दिसंबर तिमाही के अपने समेकित राजस्व (consolidated revenue) में 17 प्रतिशत के इजाफा की घोषणा की, जो बढ़कर 28,638 करोड़ रुपये हो गया है। कर के बाद इसका लाभ (PAT) 44 प्रतिशत बढ़कर 2,516 करोड़ रुपये हो गया है, जो मुख्य रूप से इसकी सहायक कंपनियों – UltraTech Cement और Aditya Birla Capital के मजबूत प्रदर्शन से प्रेरित रहा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वैश्विक मांग में कमी और भारत में लचीली मांग की स्थिति के कारण इंडोनेशिया से भारत में कम दामों पर निर्यात में इजाफा हुआ है। इसके अलावा इन आयातों पर भारत में शून्य आयात शुल्क ने घरेलू कीमतों पर दबाव बनाया।

कंपनी ने कहा कि कच्चे माल की कीमतें अ​धिक स्तर पर बनी हुई हैं और विस्कोस फिलामेंट यार्न (VFY) कारोबार के अच्छे प्रदर्शन से विस्कोस कारोबार के राजस्व में आई पांच फीसदी की गिरावट की भरपाई हुई है।

रसायन कारोबार का राजस्व 10 प्रतिशत बढ़कर 2,582 करोड़ रुपये हो गया और एबिटा आठ प्रतिशत गिरकर 488 करोड़ रुपये रह गया क्योंकि वि​शिष्ट केमिकल्स सेगमेंट में आमदनी सामान्य रही।

अपने निवेश के संबंध में कंपनी ने कहा कि उसने 1,817 करोड़ रुपये खर्च किए, जो उसके पेंट कारोबार पर कुल नियोजित परिव्यय का 18 प्रतिशत है। चालू वित्त वर्ष के नौ महीने में अन्य सभी कारोबारों में कुल पूंजीगत खर्च 1,370 करोड़ रुपये रहा।

Advertisement
First Published - February 14, 2023 | 7:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement