facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नवाचार के कारण ही हुई वृद्धि: Nestle India

Advertisement

नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने घर से बाहर के कारोबार में तेज वृद्धि देखी है और वित्त वर्ष 2024 में सबसे तेजी से बढ़ने वाले कारोबारों में से एक बन गया।

Last Updated- June 17, 2024 | 10:35 PM IST
Nestle India Q2 results: Marginal decline in profit at Rs 899.49 crore, revenue increases despite higher prices and weak demand मामूली गिरावट के साथ मुनाफा 899.49 करोड़ पर, उच्च कीमतों और कमजोर मांग के बावजूद रेवेन्यू बढ़ा

पैकेज्ड फूड की प्रमुख कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने कहा कि वह भारत में विकास के इंजन के तौर पर नवोन्मेष में निवेश कर रही है। कंपनी ने कहा कि दुनिया भर में भारत तेजी से बढ़ने वाला बाजार है।

नेस्ले इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने वित्त वर्ष 2024 के लिए कंपनी की 15 महीने की सालाना रिपोर्ट में कहा, ‘हमारी कुल बिक्री में दो अंकों की वृद्धि देखी गई क्योंकि हमने एक गतिशील बाजार को पार किया।’

रिपोर्ट में कहा गया है कि संसाधनों का अनुशासित तरीके के साथ आवंटन करना, प्रीमियमीकरण और नवोन्मेष ने कारोबार को बढ़ाने में मजबूत योगदान दिया। इसमें कहा गया है, ‘साल 2023 में बिक्री का एक बड़ा हिस्सा नवोन्मेषी उत्पादों का था। इसमें विज्ञान आधारित पोषण समाधान, बाजरा वाले उत्पाद और प्लांट वाले प्रोटीन विकल्प शामिल हैं जो अलग-अलग आहार की जरूरतों को पूरा करते हैं।’

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘नवोन्मेष कंपनी की बड़ी ताकत है। पिछले आठ वर्षों के दौरान हमने 140 नए उत्पाद पेश करके अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को पुनर्गठित, पुनर्निर्देशित और पुनर्जीवित किया है।’

नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने घर से बाहर के कारोबार में तेज वृद्धि देखी है और वित्त वर्ष 2024 में सबसे तेजी से बढ़ने वाले कारोबारों में से एक बन गया।

इस श्रेणी में कंपनी ने अपने दो प्रमुख ब्रांड, किटकैट और नेस्कैफे का उपयोग कर एक मेन्यू तैयार करने के लिए मैकडॉनल्ड्स इंडिया (पश्चिम और दक्षिण) और क्रिस्पी क्रीम तथा सिनेमा संचालक पीवीआर-आइनॉक्स जैसी क्यूएसआर श्रृंखलाओं के साथ करार किया है।

पैकेज्ड फूड की प्रमुख कंपनी ने अपनी प्लांट आधारित उत्पादों के परीक्षण के लिए सोशल और बॉस बर्गर जैसी रेस्तरां श्रृंखला के साथ भी करार किया है। कंपनी ने सभी श्रेणियों में मजबूत वृद्धि देखी है, लेकिन वित्त वर्ष 2024 में भारत मैगी के लिए पहला और किटकैट के लिए दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार रहा।

Advertisement
First Published - June 17, 2024 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement