facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GSK Pharma Q4 results: नेट प्रॉफिट 46 फीसदी बढ़कर 194.48 करोड़ रुपये हुआ

Advertisement

GSK Pharma Q4 results: समीक्षाधीन तिमाही में कुल खर्च 691.41 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 635.54 करोड़ रुपये था।

Last Updated- May 17, 2024 | 3:57 PM IST
GSK Pharma Q4
Representative Image

औषधि कंपनी ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स लि. का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 46 प्रतिशत बढ़कर 194.48 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले साल इसी तिमाही में मुनाफा 133.43 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में परिचालन आय 929.8 करोड़ रुपये रही जबकि 2022-23 की समान अवधि में यह 787.45 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन तिमाही में कुल खर्च 691.41 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 635.54 करोड़ रुपये था।

समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में शुद्ध लाभ 589.96 करोड़ रुपये और परिचालन आय 3,453.71 करोड़ रुपये रही।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 10 रुपये के अंकित मूल्य के शेयर पर 32 रुपये प्रति इक्विटी लाभांश की सिफारिश की है। यह आगामी वार्षिक आम बैठक में सदस्यों की मंजूरी पर निर्भर है।

Advertisement
First Published - May 17, 2024 | 3:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement