facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली: कारोबारियों के बैंक खाते अटैच करने से पहले जीएसटी कमिश्नर की मंजूरी जरूरी

Advertisement
Last Updated- February 17, 2023 | 6:25 PM IST
GST Probe: More than 20,000 notices issued for tax demand of Rs 80,000 crore, most focus on assessment year 2017-18 जीएसटी जांच: 80,000 करोड़ रुपये की कर मांग के लिए 20,000 से अधिक नोटिस जारी, आकलन वर्ष 2017-18 पर सबसे अधिक ध्यान

दिल्ली जीएसटी और वैट विभाग ने गलती करने वाले कारोबारियों के बैंक खाते attachment/detachment करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक अब दोषी कारोबारियों के बैंक खाते को attach/detach करने के लिए जीएसटी/वैट कमिश्नर की मंजूरी लेना अनिवार्य होगा।

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि यह देखा गया है कि जीएसटी और वैट कानून के तहत कई ऐसी डिमांड लंबित हैं। जिनके मामले में न तो कोई आपत्ति/अपील दायर की गई है और न ही बकाया राशि का भुगतान दोषी कारोबारियों द्वारा किया जा रहा है।

वसूली के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा कारोबारियों को नोटिस जारी किए जाते हैं। कर, जुर्माना, ब्याज और किसी भी अन्य देय राशि की वसूली के लिए कानून के तहत दोषी कारोबारियों के बैंक खाते को attach करने का प्रावधान है।

बैंक खाते को attach/detach करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए जीएसटी कमिश्नर ने समस्त वार्ड प्रभारियों/उचित पदाधिकारियों को कुछ निर्देश जारी किए हैं।

इसके तहत दोषी कारोबारियों के बैंक खाते attach/detach करने से पहले कमिश्नर की अनुमति लेना अनिवार्य है। बैंक खाते को attach/detach करने के लिए बैंक प्रबंधक को लेटर जारी करते समय उक्त लेटर संबंधित वार्ड अधिकारी द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित होगा। साथ ही इस लेटर की प्रति नोडल अधिकारी को भेजनी होगी। लेटर निर्धारित प्रारूप में होना चाहिए। जिसमें लेटर भेजने वाले संबंधित अधिकारी का नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर का उल्लेख होना चाहिए।

साथ ही अधिकारी अपने अधिकारिक ई—मेल आईडी से बैंक प्रबंधक को यह लेटर भेजेगा। अधिकारी को detachment के लेटर में विशेष रूप से उल्लेख करना चाहिए कि यदि बैंक खाते को detach करने से पहले किसी स्पष्टीकरण/पुष्टि की आवश्यकता है तो वह नोडल अधिकारी से इसका पता कर सकता है।

Advertisement
First Published - February 17, 2023 | 5:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement