facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GST कटौती से 4 मीटर से छोटी एसयूवी की मांग में तेजी, स्कोडा इंडिया ने जताई निरंतर वृद्धि की उम्मीद

Advertisement

यात्री वाहनों की कुल बिक्री में छोटी एसयूवी श्रेणी की हिस्सेदारी वस्तु एवं सेवा कर में कटौती किए जाने से पहले भी सबसे अधिक थी और यह कार बाजार का 26 से 28 प्रतिशत हिस्सा है

Last Updated- November 06, 2025 | 10:52 PM IST
Skoda

जीएसटी दरों में हालिया कटौती के बाद 4 मीटर से छोटी एसयूवी श्रेणी में सबसे तेज वृद्धि बरकरार रहेगी क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था और किफायत का केंद्र यहीं है। स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने आज यह जानकारी दी।

यात्री वाहनों की कुल बिक्री में छोटी एसयूवी श्रेणी की हिस्सेदारी वस्तु एवं सेवा कर में कटौती किए जाने से पहले भी सबसे अधिक थी और यह कार बाजार का 26 से 28 प्रतिशत हिस्सा है। उन्होंने नई दिल्ली में बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में कहा, ‘जीएसटी दरों में कटौती से सबसे ज्यादा फायदा 4 मीटर से छोटी श्रेणी को है।’

उन्होंने कहा, ‘जीएसटी दरों में कटौती से मिली रफ्तार नवंबर, दिसंबर और आने वाले वर्षों में भी जारी रहेगी।’ उन्होंने कहा कि यह वृद्धि दर मुख्य रूप से मध्य और छोटे शहरों के उपभोक्ताओं केबल पर हो रही है जहां देश का अधिकांश आर्थिक विस्तार हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘वृद्धि निश्चित रूप से सबसे ज्यादा 4 मीटर से कम वाली एसयूवी श्रेणी से आती रहेगी, मुख्य रूप से इसलिए कि किफायत और खर्च उठाने की क्षमता का केंद्र यही है। स्वाभाविक रूप से इससे उस श्रेणी की हिस्सेदारी (कुल यात्री वाहन बिक्री में) बढ़ती रहेगी।’

Advertisement
First Published - November 6, 2025 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement