facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डिफेंस PSU ने Q4 में कमाया ₹3,977 करोड़ का मुनाफा, साथ ही 500% के डिविडेंड का ऐलान

Advertisement

अगर बात पूरे वित्त वर्ष की करें तो, 2024-25 (अप्रैल 2024-मार्च 2025) में कंपनी का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 9.7 प्रतिशत बढ़कर 8,364 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- May 14, 2025 | 3:21 PM IST
Hindustan Aeronautics Dividend
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

HAL Q4 Results: डिफेंस PSU हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के लिए अपने रिजल्ट की धोषणा कर दी है। इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 7.7 प्रतिशत घटकर 3,977 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में यह 4,309 करोड़ रुपये था। हालांकि, तिमाही आधार पर मुनाफे में शानदार उछाल देखा गया और यह 176 प्रतिशत बढ़कर 1,440 करोड़ रुपये से 3,977 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की आय भी इस तिमाही में 7.2 प्रतिशत कम होकर 13,700 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 14,769 करोड़ रुपये थी। लेकिन तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी की आय में 97 प्रतिशत की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो 6,957 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,700 करोड़ रुपये हो गई। प्रति शेयर आय (ईपीएस) 59.46 रुपये रही।

Also Read: Q4 Results: Tata Motors, Hero को मुनाफा तो Suven Life को घाटा – जानें Q4 में किस कंपनी का क्या रहा हाल

FY25 में कंपनी का बेहतर प्रदर्शन

अगर बात पूरे वित्त वर्ष की करें तो, 2024-25 (अप्रैल 2024-मार्च 2025) में HAL का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 9.7 प्रतिशत बढ़कर 8,364 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 7,621 करोड़ रुपये था। हालांकि, सालाना परिचालन आय लगभग स्थिर रही और 30,381 करोड़ रुपये से बढ़कर 30,981 करोड़ रुपये हो गई। इसके साथ ही कंपनी के बोर्ट ऑफ डायरेक्टर ने 12 फरवरी, 2025 को हुई बैठक में 5 रुपये के प्रत्येक शेयर पर 25 रुपये का पहला अंतरिम डिविडेंड घोषित किया।

HAL के शेयरों ने बुधवार को नतीजों के बाद शानदार प्रदर्शन किया और बीएसई पर 4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,798 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। कंपनी अब पारंपरिक लाइसेंस्ड उत्पादन मॉडल से हटकर स्वदेशीकरण पर ध्यान दे रही है। HAL तेजस MK1, तेजस MK1A, Su-30 अपग्रेड, डोर्नियर-25 और लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (LUH) जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। ये प्रोजेक्ट्स कंपनी की आय को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। एक्सपर्ट्स का मानना है कि स्वदेशीकरण और नए प्रोजेक्ट्स के दम पर HAL भविष्य में और मजबूत स्थिति में होगी।

Advertisement
First Published - May 14, 2025 | 3:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement