facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ध्रुव NG और SJ-100 के दम पर सिविल एविएशन में उड़ान भरेगी HAL

Advertisement

ध्रुव NG हेलीकॉप्टर के सिविल सर्टिफिकेशन, पवन हंस और BSF से संभावित ऑर्डर के दम पर नागरिक विमानन में विस्तार की योजना

Last Updated- January 29, 2026 | 8:57 AM IST
Hindustan Aeronautics Dividend
Representational Image

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) का लक्ष्य अगले 10 साल के दौरान अपने कुल राजस्व में नागरिक विमानन विनिर्माण की हिस्सेदारी को मौजूदा 5 से 6 प्रतिशत से बढ़ाकर लगभग 25 प्रतिशत करना है। यह लक्ष्य एसजे-100 एयरक्राफ्ट, एच228 प्लेन और ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर की जोरदार बिक्री की उम्मीद पर आधारित है।

चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डीके सुनील ने आज यह जानकारी दी। एचएएल ध्रुव न्यू जेनरेशन (एनजी) हेलीकॉप्टर के लिए नागर विमानन महानिदेशालय से सिविल सर्टिफिकेशन लेने की प्रक्रिया में है। इसका इस्तेमाल वाणिज्यिक और नागरिक परिचालन के लिए किया जाना है। ध्रुव हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल अभी तक मुख्य रूप से फौज और सरकारी कामों में होता रहा है। इस नए एनजी संस्करण को खास तौर पर नागरिक इस्तेमाल के लिए विकसित और प्रमाणित किया जा रहा है।

सुनील ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि यह प्रमाणन अगले दो महीने में पूरा हो जाएगा। पवन हंस ने आज एचएएल के साथ 10 ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए समझौता किया है, जिनका इस्तेमाल ऑयल ऐंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) के अपतटीय परिचालन के लिए किया जाएगा।’
उन्होंने यह भी कहा कि इन हेलीकॉप्टरों के रखरखाव की मदद सुनिश्चित है क्योंकि कंपनी खुद ही इंजन बना रही है। विंग्स इंडिया 2026 शिखर सम्मेलन के अवसर पर संवाददाता सम्मेलन में सुनील ने कहा कि कंपनी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ बातचीत कर रही है, जिसकी करीब 4 ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर खरीदने में दिलचस्पी है। बीएस

Advertisement
First Published - January 29, 2026 | 8:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement