facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हैपिएस्ट माइंड्स को जेनरेटिव एआई से तीन साल में 5 करोड़ डॉलर रेवेन्यू की उम्मीद

Advertisement

कंपनी को इस नवीनतम प्रौद्योगिकी से ऑर्डर बुक और वॉल्यूम वृद्धि की उम्मीद है, जिससे उत्पादकता और दक्षता में व्यापक सुधार होगा

Last Updated- October 30, 2025 | 10:38 PM IST
Happiest Minds

मझोले स्तर की आईटी सेवा कंपनी हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नॉलजीज अगले तीन वर्षों में जेनरेटिव एआई (जेन एआई) से लगभग 5 करोड़ डॉलर के राजस्व की संभावना देख रही है। कंपनी को इस नवीनतम प्रौद्योगिकी से ऑर्डर बुक और वॉल्यूम वृद्धि की उम्मीद है, जिससे उत्पादकता और दक्षता में व्यापक सुधार होगा।

कंपनी ने जनवरी में अपने छह उद्योग क्षेत्रों में जेन एआई व्यावसायिक इकाई की स्थापना की घोषणा की ताकि अपने ग्राहकों के उत्पादों और सेवाओं में नई सुविधाओं को शामिल किया जा सके। इसकी शुरुआत प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (पीओसी) चरण में 15 परियोजनाओं से हुई। सितंबर के अंत तक जेन एआई से इसका राजस्व लगभग 80 लाख डॉलर था।

कंपनी के सह-अध्यक्ष और सीईओ जोसेफ अनंतराजू ने कहा, ‘हमारे पास परिवर्तनकारी उपयोग के 22 केस हैं जिनसे लगभग 5 करोड़ डॉलर की बिक्री संभावना है।’भारतीय आईटी कंपनियों ने अभी तक जेन एआई परियोजनाओं से होने वाले राजस्व या सौदों के मूल्य के बारे में आंकड़े उपलब्ध नहीं कराए हैं। हालांकि अधिकांश का कहना है कि एआई हर सौदे की संरचना में शामिल है, लेकिन इनसे उन्हें मिलने वाले ठोस लाभ अभी तक दिखाई नहीं दे रहे हैं।

एचसीएल टेक इस महीने की शुरुआत में यह घोषणा करने वाली पहली कंपनी बन गई कि उन्नत एआई से उसका राजस्व अब 10 करोड़ डॉलर से अधिक हो गया है, जो उसकी कुल आय का तीन प्रतिशत है।

Advertisement
First Published - October 30, 2025 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement