facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Happiest Minds Tech Q4 results: आईटी कंपनी का मुनाफा 24.83 प्रतिशत बढ़ा, डिविडेंड का ऐलान किया

Advertisement

Happiest Minds Tech Q4 results: कंपनी की परिचालन आय सालाना अधार पर 10.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 417.29 करोड़ रुपये रही।

Last Updated- May 07, 2024 | 10:51 AM IST
आईटी कंपनी का मुनाफा 24.83 प्रतिशत बढ़ा, डिविडेंड का ऐलान किया, Happiest Minds Tech Q4 results: IT company's profit increased by 24.83 percent, declared dividend

Happiest Minds Tech Q4 results: सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 24.83 प्रतिशत बढ़कर 71.98 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 57.66 करोड़ रुपये रहा था।

हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय सालाना अधार पर 10.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 417.29 करोड़ रुपये रही जबकि वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में यह 377.98 करोड़ रुपये थी।

वार्षिक मुनाफा 7.53 प्रतिशत बढ़कर 248.39 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में यह 230.99 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2023-24 की परिचालन आय 13.66 प्रतिशत बढ़कर 1,624.66 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2022-23 में यह 1429.29 करोड़ रुपये थी।

Also read: Stock Market Today: बाजार में गिरावट, Sensex सेंसेक्स 400 अंक गिरा, Nifty 22,400 के नीचे

कंपनी ने 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए दो रुपये प्रति शेयर पर 3.25 रुपये का अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। हालांकि, इसके लिए 28 जून 2024 को होने वाली कंपनी की 13वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों की मंजूरी आवश्यक होगी।

Advertisement
First Published - May 7, 2024 | 10:48 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement