facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hathway Cables Q4 Results : हैथवे केबल एंड डाटाकॉम को चौथी तिमाही में 14.61 करोड़ रुपये का घाटा

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 7:38 PM IST

केबल टीवी और इंटरनेट सेवाएं देने वाली कंपनी हैथवे केबल एंड डाटाकॉम लिमिटेड (Hathway Cable And Datacom) को मार्च 2023 को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 14.61 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ।

हैथवे केबल एंड डाटाकॉम ने सोमवार को बीएसई को भेजी सूचना में कहा कि कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में 28.42 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

हालांकि कंपनी की परिचालन आय आलोच्य अवधि के दौरान 2.40 प्रतिशत बढ़कर 459.59 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले समान अवधि में यह 448.79 करोड़ रुपये रही थी।

इस दौरान कंपनी का कुल खर्च भी 8.24 प्रतिशत बढ़कर 484.49 करोड़ रुपये हो गया। पूरे वित्त वर्ष में एकीकृत शुद्ध लाभ 49.85 प्रतिशत घटकर 65.37 करोड़ रुपये पर आ गया। वित्त वर्ष 2021-22 में यह 130.35 करोड़ रुपये था।

कंपनी की परिचालन आय आलोच्य वित्त वर्ष में 3.64 प्रतिशत बढ़कर 1,858.44 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 1,793.02 करोड़ रुपये थी।

इस बीच, हैथवे केबल एंड डाटाकॉम के निदेशक मंडल ने सोमवार को हुई अपनी बैठक में तविंदरजीत सिंह पनेसर को कंपनी का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 7:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement