facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Havells Q2 Results 2025: हैवेल्स का 7.5 प्रतिशत बढ़ा नेट मुनाफा, कंपनी ने कमाए 4,632 करोड़ रुपये

Advertisement

हैवेल्स ने बताया कि मांग बढ़ने से कंपनी ने सभी खंडों में वृद्धि दर्ज की है। हैवेल्स इंडिया का कुल खर्च सितंबर तिमाही में 18 प्रतिशत बढ़ गया।

Last Updated- October 17, 2024 | 5:57 PM IST
Havells India Q4 results

इलेक्ट्रिकल उत्पाद बनाने वाली कंपनी हैवेल्स इंडिया लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर की दूसरी तिमाही में 7.5 प्रतिशत बढ़कर 267.77 करोड़ रुपये रहा है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 249.08 करोड़ रुपये रहा था।

हैवेल्स इंडिया ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी परिचालन आय सितंबर तिमाही में 16.38 प्रतिशत बढ़कर 4,539.31 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,900.33 करोड़ रुपये थी।

हैवेल्स ने बताया कि मांग बढ़ने से कंपनी ने सभी खंडों में वृद्धि दर्ज की है। हैवेल्स इंडिया का कुल खर्च सितंबर तिमाही में 18 प्रतिशत बढ़कर 4,268.94 करोड़ रुपये हो गया।

हैवेल्स इंडिया की कुल आमदनी (अन्य आय समेत) सितंबर तिमाही में 17.18 प्रतिशत बढ़कर 4,632.20 करोड़ रुपये हो गई। लॉयड कंज्यूमर से कंपनी की आमदनी सितंबर तिमाही में 589.6 करोड़ रुपये रही। हैवेल्स लिमिटेड ने 2017 में लॉयड का अधिग्रहण किया था।

Advertisement
First Published - October 17, 2024 | 5:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement