facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दूसरी तिमाही में एचसीएल का लाभ रहा सपाट, आय 10.7 फीसदी बढ़कर

Advertisement

एचसीएल को अब पूरे वर्ष के लिए स्थिर मुद्रा के लिहाज से 4-5 फीसदी की वृद्धि की उम्मीद है, जो जुलाई में उसके द्वारा जताई अनुमानित 3-5 फीसदी वृद्धि से अधिक है

Last Updated- October 13, 2025 | 10:09 PM IST
HCL Tech Q1

एचसीएल टेक्नॉलजीज ने दूसरी तिमाही में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 4,235 करोड़ रुपये की स्थिर शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। हालांकि वित्तीय सेवाओं और प्रौद्योगिकी कारोबार वाले वर्टिकल की मदद से आय 10.7 फीसदी बढ़कर 31,492 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

इससे भारत की तीसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा निर्यातक कंपनी को अपने अनुमान के निचले स्तर को बढ़ाने में भी मदद मिली। एचसीएल को अब पूरे वर्ष के लिए स्थिर मुद्रा के लिहाज से 4-5 फीसदी की वृद्धि की उम्मीद है, जो जुलाई में उसके द्वारा अनुमानित 3-5 फीसदी से अधिक है। डॉलर के आधार पर राजस्व में सालाना आधार पर 5.8 फीसदी की वृद्धि हुई तथा स्थिर मुद्रा के आधार पर 4.6 फीसदी का इजाफा हुआ, जिसमें मुद्रा की गतिशीलता की अस्थिरता को शामिल नहीं किया गया है, जिस पर कंपनियों का कोई नियंत्रण नहीं होता।

कंपनी के सीईओ और प्रबंध निदेशक सी विजयकुमार ने कहा, हमारी एआई रणनीति, सेवाओं और सॉफ्टवेयर के वर्टिकल लाइन और बौद्धिक संपदा पर आधारित है। पिछले कुछ वर्षों में हमने आईपी निर्माण, साझेदारियों को गहरा करने और एआई की प्रायोगिक परियोजना से एआई मुद्रीकरण की ओर बढ़ते हुए अपनी बाजार रणनीति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण निवेश किया है।

एचसीएल ने यह भी खुलासा किया कि उन्नत एआई से उसका राजस्व अब 10 करोड़ डॉलर से ज्यादा हो गया है, जो उसके कुल राजस्व का तीन प्रतिशत है। इस तरह, यह आंकड़ा जारी करने वाली यह पहली भारतीय आईटी सेवा कंपनी बन गई है। एक्सेंचर नियमित रूप से जेनरेटिव एआई से अपने राजस्व और ऑर्डर प्रवाह का ब्यौरा सार्वजनिक करती है।

एचसीएल के लिए एडवांस्ड एआई एक ऐसे समूह का प्रतिनिधित्व करता है जिसमें उद्योग एआई समाधान, एआई इंजीनियरिंग, एजेंटिक एआई, फिजीकल एआई, एआई फैक्टरी और यहां तक कि एआई के लिए इसके मालिकाना आईपी भी शामिल हैं। इसमें पारंपरिक एआई, मशीन लर्निंग और रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन (आरपीए) तकनीकें शामिल नहीं हैं।

दूसरी तिमाही में कंपनी का कुल अनुबंध मूल्य (टीसीवी) लगभग 2.6 अरब डॉलर रहा, जिसमें सेवा क्षेत्र, कार्यक्षेत्र और भौगोलिक क्षेत्र शामिल हैं, लेकिन कोई बड़ा सौदा नहीं हुआ।

Advertisement
First Published - October 13, 2025 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement