facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तकनीक पर खर्च बढ़ेगा: HCL Tech

Advertisement
Last Updated- January 16, 2023 | 12:17 AM IST
HCL tech

आईटी दिग्गज एचसीएल टेक ने वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में मजबूत शुद्ध लाभ और परिचालन मार्जिन कमाया। एचसीएल टेक के मुख्य कार्या​धिकारी एवं प्रबंध निदेशक सी विजयकुमार ने सौरभ लेले और शिवानी शिंदे के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि आर्थिक चुनौतियों के बावजूद वैश्विक तकनीक पर खर्च बढ़ेगा। पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश:

कंपनी के बीती तिमाही के प्रदर्शन पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है?
तीसरी तिमाही और चौथी तिमाही में कुछ चुनिंदा कारक रहे। यह हमारे सॉफ्टवेयर कारोबार के कारण रहे। तीसरी तिमाही में सॉफ्टवेयर का कारोबार शीर्ष पर रहा। दिसंबर से पहले कई नए लाइसेंस खरीदे गए हैं। इससे सॉफ्टवेयर कारोबार में बहुत मजबूत 30 फीसदी की क्रमिक वृद्धि हुई। सेवा खंड में करीब 2.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

अल्पावधि में एचसीएलटेक का इकोसिस्टम कैसा नजर आता है?
बाजार में हमारी उपस्थिति बहुत मजबूत है। गार्टनर मैजिक क्वाड्रंट के मुताबकि हम सभी छह आईटी सेवाओं में क्वाड्रंट के अकेले आपूर्तिकर्ता हैं। लिहाजा, मुझे लगता है कि हमारी स्थिति बहुत मजबूत है। यह हमारी बुकिंग में भी नजर आती है और हमने 2.4 अरब डॉलर की बुकिंग की।

आपने राजस्व का अनुमान क्यों घटाया?
दिसंबर तिमाही में बड़ा अंतराल था, जो कि इस साल हुआ। इस साल जो भी देखने को मिला वह अन्य वर्षों की अपेक्षा थोड़ा अधिक था। सॉफ्टवेयर व्यवसाय निश्चित रूप से चौथी तिमाही में गिर जाएगा क्योंकि यह अपने तीसरी तिमाही में अपने उच्चतम दर पर था। है। जनवरी-मार्च सॉफ्टवेयर व्यवसाय के लिए आमतौर पर नरम तिमाही है। तो आपको गिरावट देखने को मिल सकती है और सेवाओं में कुछ वृद्धि होगी और जो भी संयुक्त वृद्धि होगी वह 13.5 से 14 फीसदी के करीब होगी।

ग्राहकों के टेक्नोलॉजी बजट के लिए आप क्या ट्रेंड्स देख रहे हैं?
कैलेंडर वर्ष 2023 के बजट के लिए यह कह पाना थोड़ी जल्दबाजी होगी। संभव है कि कि अगले कुछ महीनों में हमें कुछ रुझान समझ में आ जाए क्योंकि हम अगले वित्तीय वर्ष के लिए योजना बना रहे हैं। सभी उद्योंगो से जो एक संकेत मिल रहा है वह यह है कि टेक के लिए खर्च बढ़ेगा। यह भी हो सकता है कि यह उस स्तर तक न बड़े जैसे पिछले कुछ वर्षों में बढ़ा है। लेकिन यह फिर भी एक सकारात्मक संकेत है।

Advertisement
First Published - January 15, 2023 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement