facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HCL Tech ने बदली ‘एचआर पॉलिसी’, कुछ कर्मचारियों का कम हो सकता है वेतन

Advertisement
Last Updated- June 02, 2023 | 10:32 PM IST
HCL tech

आईटी सेवा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एचसीएल टेक (HCL Tech) ने अपनी एचआर रिवॉर्ड और मुआवजा बोनस नीति में संशोधित किया है ताकि ‘एंगेजमेंट परफॉर्मेंस बोनस (ईपीबी)’ घटक को सभी कर्मचारियों को भुगतान किए जाने वाले मौजूदा निश्चित 100 प्रतिशत बोनस से वेरिएबल वेतन में तब्दील किया जा सके।

कंपनी की ओर से भेजे गए एक आंतरिक ईमेल के अनुसार प्रबंधन ने कर्मचारियों को अद्यतन नीति के बारे में सूचित किया है जो 23 अप्रैल को लागू हुई है।

इस नई नीति के अनुसार ‘बेंच’ वाले मौजूद कर्मचारी (निष्क्रिय कर्मचारी) प्रदर्शन बोनस प्राप्त करने के पात्र नहीं होंगे, जिससे उनका मासिक वेतन कम हो सकता है। अब ईपीबी का भुगतान कर्मचारियों को पहले प्रदान किए गए बोनस के मासिक भुगतान के बजाय प्रबंधकों की ओर से तिमाही मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा।

कंपनी ने प्रदर्शन की समीक्षा के परिणामों के आधार पर मई के लिए ईपीबी बोनस की गणना पूरी कर ली है। ईमेल में कहा गया है कि मई के मासिक वेतन को इसी के अनुनसार समायोजित किया जाएगा।

इस संशोधित नीति के अनुसार कंपनी प्रमुख प्रदर्शन मानकों और लक्ष्यों को परिभाषित करेगी। प्रत्येक तिमाही के अंत में स्कोर-आधारित प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। हर तिमाही में उपलब्धियों की गणना की जाएगी। अगर तिमाही के दौरान कोई कर्मचारी इस्तीफा देता है, तो उस तिमाही के लिए ईपीबी राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा।

बिजनेस स्टैंडर्ड के सवालों के जवाब में एचसीएलटेक के प्रवक्ता ने ईमेल पर बताया कि महामारी के दौरान कर्मचारियों का समर्थन करने के लिए कंपनी ने एक नीतिगत अपवाद किया था और 100 प्रतिशत ईपीबी का भुगतान किया था, भले ही प्रदर्शन कैसा रहा हो। महामारी के बाद कंपनी मूल नीति पर वापस लौट रही है।

Advertisement
First Published - June 2, 2023 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement