facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HCL Tech Q4 Results: एचसीएल का चौथी तिमाही का नेट प्रॉफिट 10.85 प्रतिशत बढ़कर 3,983 करोड़ रुपये पर

Advertisement
Last Updated- April 20, 2023 | 10:44 PM IST
HCL Tech Q1 result

HCL Tech Q4 Results: आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) ने बीते वित्त वर्ष (2022-23) की मार्च में समाप्त चौथी तिमाही में 3,983 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट कमाया है, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 10.85 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने गुरुवार को जनवरी-मार्च, 2023 के फाइनेंशियल रिजल्ट्स जारी करते हुए कहा कि इस अवधि में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 3,983 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 3,599 करोड़ रुपये था।

हालांकि दिसंबर, 2022 तिमाही की तुलना में HCL Tech टेक का नेट प्रॉफिट करीब तीन प्रतिशत घट गया है। बीते वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 4,096 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि बीते वित्त वर्ष की चौथी एवं अंतिम तिमाही में उसकी ऑपरेटिंग इनकम करीब 18 प्रतिशत बढ़कर 26,606 करोड़ रुपये हो गई। मार्च, 2022 की तिमाही में यह 22,597 करोड़ रुपये रही थी।

हालांकि, अक्टूबर-दिसंबर, 2022 तिमाही की तुलना में कंपनी की इनकम घट गई है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी की इनकम 26,700 करोड़ रुपये रही थी।

Advertisement
First Published - April 20, 2023 | 6:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement