facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अक्टूबर से अपने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाएगी एचसीएल टेक

Advertisement

कंपनी ने फिलहाल यह जानकारी नहीं दी है कि वह 2,26,640 कर्मियों के वेतन में कितने प्रतिशत वृद्धि करेगी, लेकिन उसका कहना है कि वह पिछले साल वाली प्रक्रिया ही अपनाएगी

Last Updated- October 13, 2025 | 10:22 PM IST
HCLTech

एचसीएल टेक ने कहा है कि वह अक्टूबर से अपने कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करेगी। यह फैसला उसने अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के कदमों पर चलते हुए लिया है। टीसीएस ने पिछले महीने से ही वेतन में वृद्धि की थी। कंपनी को मजबूत राजस्व वृद्धि, सौदों की बेहतर संभावना और आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआई) से प्राप्त होने वाले मजबूत राजस्व से मदद मिली है।

कंपनी ने फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी है कि वह अपने 226,640 कर्मचारियों के वेतन में कितने प्रतिशत वृद्धि करेगी, लेकिन उसका कहना है कि वह पिछले साल अपनाई गई प्रक्रिया का ही पालन करेगी। एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए एचसीएल ने अपने सभी कर्मचारियों के लिए तिमाही वेरिएबल को फिक्स्ड वेतन में शामिल करने का फैसला किया है, जिससे उसके कनिष्ठ कर्मचारियों को लाभ होगा।

कंपनी के मुख्य जन अधिकारी (सीपीओ) राम सुंदरराजन ने कहा, ‘अधिकांश कर्मचारियों के लिए, वेरिएबल पे परियोजना स्तर के प्रदर्शन से जुड़ा था, जिसे हम फिक्स्ड वेतन में मिला रहे हैं ताकि इसका भुगतान मासिक रूप से हो सके। तिमाही प्रदर्शन स्तर का वेतन मुख्य रूप से कनिष्ठ कर्मचारियों से जुड़ा था और वे ही इसके लाभार्थी होंगे।’

एचसीएल ने स्पष्ट किया कि सालाना परफॉरमेंस बोनस (प्रदर्शन पर आधारित भुगतान) सीनियर और मिड-लेवल के कर्मियों के लिए बरकरार रहेगा।

कंपनी ने 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में 3,489 लोगों को नियुक्त किया और इसी अवधि में 5,196 नए इंजीनियरिंग स्नातकों की भर्ती की। इसके साथ ही, एचसीएल ने वित्त वर्ष की पहली छमाही में लगभग 7,180 नए कर्मचारियों को नियुक्त किया।

अप्रैल में वित्त वर्ष की शुरुआत में सुंदरराजन ने कहा था कि कंपनी इस वित्त वर्ष में पिछले साल की तुलना में काफी अधिक नए कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दर 30 आधार अंक घटकर 12.6 प्रतिशत रह गई।

Advertisement
First Published - October 13, 2025 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement